15 दिन में हर शेयर पर 200 रुपये कमाने का मौका, ऐसा डिविडेंड और कहां मिलेगा, इसी हफ्ते है रेकॉर्ड डेट

Updated on 20-02-2023 07:01 PM
नई दिल्ली : क्या हो कि आपको कोई कंपनी एक शेयर पर 200 रुपये का डिविडेंड दे। लार्ज कैप कंपनी बॉश लिमिटेड अपने निवेशकों को इतना ही डिविडेंड (Bosch Limited Dividend) दे रही है। बॉश कंज्यूमर गुड्स, एनर्जी, इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और मोबिलिटी सोल्यूशन जैसे क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी और सेवाओं का टॉप प्रोवाइडर है। यह 53,119 करोड़ के मार्केट कैप वाली कंपनी है। हाल ही में इस कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये हैं। इसी में इसने योग्य शेयरधारकों को 200 रुपये प्रति शेयर का भारी-भरकम डिविडेंड देने की घोषणा की थी। इस डिविडेंड के लिए रेकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है।

इस हफ्ते है रेकॉर्ड डेट


बॉश ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था, 'बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 200 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। यह उन शेयरधारकों को मिलेगा जिनका नाम रेकॉर्ड डेट 22 फरवरी 2023 तक कंपनी के मेंबर्स के रजिस्टर में दर्ज होगा। डिविडेंड का भुगतान 6 मार्च 2023 को या इसके बाद किया जाएगा।'

कैसा रहा रिजल्ट


चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बॉश लिमिटेड ने परिचालन से कुल राजस्व 3,660 करोड़ रुपये का दर्ज किया है। इसमें एक साल पहले की समान अवधि के 3109.10 करोड़ रुपये से 17.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बॉश ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि दिसंबर तिमाही में परिचालन से राजस्व इससे पिछली तिमाही की तुलना में सपाट रहा है। नेट सेल्स में गिरावट के चलते ऐसा हुआ है।

क्या है शेयर की कीमत


बॉश लिमिटेड के शेयर की कीमत (Bosch Limited Share Price) शुक्रवार को 0.71 फीसदी या 128.85 रुपये की गिरावट के साथ 18,010.65 रुपये पर बंद हुई थी। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 18,300 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का निचला स्तर 12,940.10 रुपये है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 53,119.96 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.