काम करने, परिवार के साथ रहने का मौका, कोई कैदी वाली वर्दी नहीं... सांगानेर जेल की ये बातें हैरान करती हैं

Updated on 29-09-2024 03:12 PM
नई दिल्ली: कुछ ही दिनों पहले सांगानेर में खुली जेल की जमीन लेने की कोशिश पर सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को कड़ी फटकार लगाई। सांगानेर जेल को एक मॉडल जेल के तौर पर भी देखा जाता है। सांगानेर एक खुली जेल है। एक ऐसी जगह जहां कैदी दूसरे पारंपरिक जेलों की दीवारों से परे एक नई शुरुआत कर सकते हैं। यहां कैदियों को काम करने, अपनी कमाई से गुजारा करने और अपने परिवार के साथ रहने की आजादी होती है। यह एक ऐसा मॉडल है जो कैदियों को सुधारने और उन्हें समाज में फिर से शामिल करने में मदद करता है।

सांगानेर में एक नई जिंदगी मिली

राजेश अग्रवाल, एक ऐसे ही कैदी हैं जिन्होंने सांगानेर में एक नई जिंदगी पाई। दस साल तक एक पारंपरिक जेल में रहने के बाद, उन्हें लगा था कि उनकी जिंदगी खत्म हो गई है। लेकिन सांगानेर में उन्हें एक नया मौका मिला। उन्होंने काम किया, अपने परिवार के साथ समय बिताया और एक नए सिरे से जीना शुरू किया। सांगानेर में, न तो लोहे की सलाखें हैं और न ही ताले, और व्यवस्था विश्वास पर आधारित है।

इस कैदी का कहना है कि हम अपने परिवारों के साथ रह सकते थे, दिन में बाहर जा सकते थे और अपनी मजदूरी का इस्तेमाल अपने लिए कर सकते थे। यह बहुत बड़ा बदलाव था। 38 वर्षीय यह व्यक्ति अब चार महीने से मुक्त है, लेकिन उसका कहना है कि खुली जेलों में बिताए चार सालों ने उसे वास्तविक दुनिया में ढलने में मदद की। मुझे अपने परिवार का समर्थन और जयपुर में हमारा व्यवसाय मिला,मेरे जीवन का यह बड़ा बदलाव था।

सांगानेर जेल के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने किया हस्तक्षेप

सांगानेर का यह मॉडल कई दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। हालांकि, हाल ही में इस मॉडल को खतरा पैदा हो गया। जयपुर विकास प्राधिकरण ने जेल की जमीन का एक हिस्सा एक अस्पताल को देने का प्रस्ताव रखा है। अगर ऐसा होता है, तो सांगानेर मॉडल को बहुत नुकसान पहुंच सकता है। कई विशेषज्ञों और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का विरोध किया है। उनका मानना है कि सांगानेर मॉडल कैदियों के सुधार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसे बचाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है और जमीन आवंटन आदेश पर रोक लगा दी है।

इन सुविधाओं का उपयोग न केवल कैदियों के परिवारों द्वारा बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी करते हैं। खुली जेल से जुड़े एक सूत्र का कहना है, खेल के मैदान का उपयोग खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे कि त्योहारों के मौसम में रामलीला और वॉलीबॉल और क्रिकेट मैचों की मेजबानी के लिए किया जाता है, जो पूरे क्षेत्र के प्रतिभागियों को आकर्षित करते हैं। स्कूल और आंगनवाड़ी में क्षेत्र के बच्चे जाते हैं। औद्योगिक क्षेत्र के निकट होने का मतलब है कि दोषियों को कारखानों में काम मिल जाता है और महिलाओं को घरेलू कामगारों के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। कुछ ऐसे भी हैं जो रिक्शा चलाते हैं या समुदाय द्वारा उपयोग की जाने वाली छोटी किराने की दुकानें चलाते हैं।

सांगानेर जो कर रहा था उसमें दम था...

मॉडल की सफलता का प्रमाण अब खुली जेलों की संख्या है। 2018 में, जब सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को जेलों में भीड़भाड़ की समस्या को दूर करने के लिए हर जिले में खुली जेलें शुरू करने का निर्देश दिया था, तब 60 खुली जेलें थीं। अब यह संख्या बढ़कर 152 हो गई है। अकेले राजस्थान में खुली जेलों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा होकर 22 से बढ़कर 52 हो गई है।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन लोकुर, जिन्होंने सांगानेर जेल का दौरा किया है और कैदियों से बातचीत की है, कहते हैं, कि मैंने पाया कि किसी के भी भागने की कोई घटना नहीं हुई, जिससे पता चलता है कि सांगानेर जो कर रहा था उसमें दम था। जेल से एक उपयोगी नागरिक के रूप में परिवर्तन खुली जेल को एक महत्वपूर्ण उपाय बनाता है। जो चीज अच्छा काम कर रही है उसे नष्ट करना सही नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.