बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने मांगा तेजस्वी का इस्तीफा, चार्जशीट का मुद्दा उठा नीतीश पर सीधा वार

Updated on 10-07-2023 01:39 PM
पटना: बिहार की राजनीति के अगले 5 दिन तक गरम रहने के आसार हैं। आज यानि 10 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र (Bihar Vidhansabha Monsoon Session) शुरू होने जा रहा है। बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी विदेश से लौट आए हैं। इस बार भी बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र छोटा यानि 5 दिन का होगा। हालांकि इसी सत्र को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सत्ताधारी महागठबंधन और विपक्षी बीजेपी के बीच तनातनी दिख गई। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा बीच में ही बैठक छोड़कर निकल गए। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सत्तापक्ष की तरह व्यवहार कर रहे हैं। वहीं सत्ताधारी महागठबंधन ने विजय कुमार सिन्हा पर नियमों के खिलाफ जाने के आरोप लगाए।

ऐसी रही बिहार विधानसभा की कार्यवाही

  • सुबह 11 बजे- बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू
  • सुबह 11 बजे- बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण सदन में रखा।
  • सुबह 11:10 बजे- बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने शोक प्रकाश दिया। पूर्व विधायक गायत्री देवी के निधन पर जताया गया शोक
  • सुबह 11:11 बजे- पूर्व विधानपार्षद सोनेलाल मेहता के निधन पर शोकसुबह 11:12 बजे- पूर्व विधायक शोभा लाल मंडल के निधन पर शोक
  • सुबह 11:13 बजे- बिहार विधानपरिषद पूर्व सदस्य उमेश्वर मंडल के निधन पर शोक
  • सुबह 11:14: सदन के पूर्व सदस्यों के निधन पर सभी सदस्यों ने खड़े होकर एक मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी।
  • सुबह 11:15 बजे- विधानसभा की आज की कार्यवाही स्थगित, अब कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र

  • विपक्षी बीजेपी ने मांगा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का इस्तीफा
  • मॉनसून सत्र के पहले दिन बिहार बीजेपी ने एक सुर से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सदन के अंदर और बाहर हमला बोला। नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 'विधानसभा में अगर तेजस्वी प्रसाद यादव चार्जशीट हो कर बैठे हैं तो फिर नीतीश कुमार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का क्या हुआ? जीतन राम मांझी हो या पूर्व शिक्षा मंत्री, पूर्व कानून मंत्री, इन पर मुकदमे के चलते नीतीश ने मंत्रिमंडल से हटाया। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जवाब देना होगा। उप मुख्यमंत्री और भ्रष्टाचारी तेजस्वी यादव को बर्खास्त करना होगा। हम इसका सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.