बस्तर-सरगुजा समेत 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट:कोरबा-कोरिया में बिजली गिरेगी, रायगढ़-रायपुर में तेज हवा चलेगी

Updated on 21-05-2025 12:45 PM

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्से के 19 जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं बाकी बचे यानी सेंट्रल पार्ट में आने वाले जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है। बारिश के चलते आज प्रदेश के औसतन तापमान में दो से चार डिग्री तक कमी आ सकती है। इसके बाद 22 मई को 22 जिलों में और 23 मई को 25 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

50-60 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी

इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पिछले 36 घंटे की बात करें तो प्रदेश के दो-तीन स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इनमें मुख्य रूप से मरवाही, भैरमगढ़ में 30 मिमी, कापू में 20 मिमी और सिमगा ने 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अब जानिए किस जिले में कितनी बारिश होगी

मौसम विभाग के मुताबिक आज 17 जिलों के एक से दो जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं बाकी बचे 16 जिलों के कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

  • इन जिलों में एक से दो जगहों में बारिश की संभावना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कोरिया, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, जशपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा।
  • इन 16 जिलों के कई जगहों में बारिश की संभावना सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़, बलौदा-बाजार, बेमेतरा, रायपुर, खैरागढ़, राजनांदगांव, बालोद, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, मोहला-मानपुर, महासमुंद।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.