प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी के लिए 5-5 कैंप लगाने का आदेश, शनिवार-रविवार को भी होगा काम

Updated on 18-03-2024 12:54 PM
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने हर जोन में तैनात इंस्पेक्टर्स को पांच-पांच कैंप लगाने का आदेश दिया है जिससे कि कैंप में आकर ज्यादा से ज्यादा लोग अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर सके। कैंप लगाने में किसी तरह के फर्जीवाड़े की संभावना को देखते हुए हेड क्वॉर्टर ने कैंप की वीडियो भेजने का आदेश भी दिया है। अधिकारियों का कहना है कि 3,500 करोड़ के टारगेट को पूरा करना भले ही असंभव लग रहा है, लेकिन उनकी कोशिश रहेगी कि 31 मार्च तक पिछले साल के टारगेट (2400 करोड़) तक पहुंचें।

प्रॉपर्टी टैक्स विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 11.62 लाख प्रॉपर्टी मालिक अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर चुके हैं। एमसीडी को प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 1,887 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो 2,400 करोड़ का टारगेट पूरा होने में 513 करोड़ की कमी है। पिछले साल 13.29 लाख लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया था। इन आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो अभी तक लगभग 1.67 लाख लोगों ने अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया है। ऐसे लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली करने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने अब अपने इंस्पेक्टरों को एक्टिव करने की योजना बनाई है। एक इंस्पेक्टर को अपने इलाके में कम से कम पांच कैंप लगाने के लिए कहा है।

कितने कैंप लगाने की योजना

अधिकारी ने बताया कि 12 जोन में प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के 150 से अधिक इंस्पेक्टर तैनात हैं। इस तरह आने वाले 15 दिन के भीतर लगभग 600 कैंप लगाए जा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि इलाके की आरडब्ल्यूए, मार्केट असोसिएशन और ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज के सहयोग से लगाए जाने वाले कैंपों के माध्यम से इतनी धनराशि अवश्य आ जाएगी जिससे पिछले साल के टारगेट तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इसलिए प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने 31 मार्च तक शनिवार और रविवार को भी अपने ऑफिस खुले रखे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.