पशु प्रजनन शिविर और जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Updated on 14-09-2023 03:19 PM

कोरबा। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा एवं पशुधन विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वाधान में आकांक्षी जिला कोरबा के विकासखण्ड पाली के हरदीबाजार में विगत दिवस पशु प्रजनन शिविर एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर एवं प्रेमचंद पटेल सभापति पशुधन स्थायी समिति जिला पंचायत कोरबा उपस्थित थे। पशुधन जागृति अभियान के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय कृषि  भवन नई दिल्ली द्वारा  उक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ एम. एस. परमार सहायक प्राध्यापक दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा एवं शिविर केे ध्येय के सबंध में उपस्थित पशुपालकों को जानकारी दी गई एवं पशु प्रजनन प्रबंधन के प्रति जागरुकता लाने हेतु प्रेरित किया गया। जागरूकता कार्यशाला में विशेषज्ञों डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. डी. के सिंहदेव डॉ. एच. के. सोनी, डॉ. सोहन गुर्जर, डॉ. सतीश राठौर, डॉ उलेष तंवर द्वारा पशुओं में बांझपन की समस्या से बचने के उपायों एवं उपचार, पशुओं में गर्माने के लक्षण, कृत्रिम गर्भाधान के समय की पहचान, पशु प्रजनन प्रबंधन सहित  अन्य  जानकारी  पशुपालकों  को  दी  गई। शिविर में 115 पशुओं का विशेषज्ञों  द्वारा  निःशुल्क  उपचार  किया  गया।  कार्यशाला में पशुपालकों के जिज्ञासाओं का समाधान हेतु विशेषज्ञों के  साथ  प्रश्नोतरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों द्वारा अपने पशु संबंधी अनेक समस्याओं का विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया गया। इस संबंध में पॉम्पलेट एवं अन्य पुस्तिका सभी किसानों को उपलब्ध भी कराए गए। साथ ही पशुपालकों को इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स द्वारा उपलब्ध कराई गई औषधियॉं, मिनरल मिक्सचर, कृमिनाशक  तथा  अन्य दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। उक्त जागरूकता कार्यशाला में लगभग 255 पशुपालक लाभान्वित हुए। उल्लेखनीय है कि पशुधन जागृति अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ के 10 आकांक्षी जिलों में पशुप्रजनन शिविरों एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय द्वारा पशुधन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से किया जाएगा। शिविर में दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. एम. एस. परमार, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. दिलीप पैकरा एवं उपसंचालक पशुचिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.पी. सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के सदस्य रमेश अहीर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.