सरस मेला का आयोजन कबीरधाम वासियो के लिए सौभाग्य की बात : डॉ सियाराम साहू

Updated on 02-03-2024 06:22 PM

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासो से पीजी कॉलेज मैदान मे आयोजित सरस मेला मे 1 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन हुआ। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हास्य कविताओं पर श्रोताओं ने जमकर ठहाके लगाएं। सरस मेला मे लोकप्रिय कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, श्रीमति भुवन मोहनी, हिमांशु बवंडर, अमित ओरछा और  अभिषेक पांडेय ने कार्यक्रम का समा बांधा. सुरेन्द्र दुबे जब मंच पर पहुंचे और अपनी हास्य कविताओं का पाठ शुरू किया तो पूरे माहौल में ठहाके गूंजने लगे थे।

सरस मेला सिर्फ मनोंरजन का प्लेटफार्म नही है, बल्कि राज्य और दूसरे राज्यो में काम करने वाली महिला स्वसहायता समूह की दीदियों को उनके द्वारा तैयार की गई सभी समाग्रियों को आदर्श और सम्मान के साथ सकारात्मक माहौल में एक बाजार उपलब्ध कराना है।



पूर्व ससंदीय सचिव डॉ सियाराम साहू ने कहा कि हमारे लाडले विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के विशेष प्रयास से कबीरधाम जिले में राज्य बनने के बाद पहली बार सरस मेला का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन सिर्फ मनोंरजन का प्लेटफार्म नही है, बल्कि राज्य और दूसरे राज्यो में काम करने वाली महिला स्वसहायता समूह की दीदियों को उनके द्वारा तैयार की गई सभी समाग्रियों को आदर्श और सम्मान के साथ सकारात्मक माहौल में एक बाजार उपलब्ध कराना है। यह सब आज हमारे मुख्यमंत्री विष्णु साय की परिकल्पनाओं को उपमुख्यमंत्री शर्मा जी प्रयासों से सफल कर पा रहे है।


पूर्व संसदीय सचिव डॉ साहू ने सरस मेला के पांचवे दिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए कही। पूर्व संसदीय सचिव डॉ साहू ने कहा कि आज मैं कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पूरे सरस मेला को अपने परिवार के साथ घुमा। राज्य और दूसरे राज्यो से आई महिला स्वसहायता समूह की दीदियों से मिला। उनके द्वारा उत्पादित घरेलू, जीवन उपयोगी समान और साज-सज्जा की सभी समानों को देखा। उन्होंने कहा आज मुझे सरस मेला में घूमने के बाद बहुत आनन्द आया। मुझे लग रहा था कि मैं आज देश के किसी बड़े शहर में आया हु। उन्होंने कहा कि मुझे क्या पूरे कबीरधाम जिले वासियो के लिए यह गर्व की बात है कि बड़े शहरों में आयोजित होने वाले ऐसे उत्सव “ सरस मेला“  हमारे शहर में हो रहा है। मेले के साथ-साथ हर रोज सासंस्कृतिक संध्या का आनंद भी लोगों को मिल रहा है।


इस अवसर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने संबोधित करते हुए सरस मेले के आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि हम सब ऐसे आयोजन को देखने के लिए तरस गए थे। इस आयोजन से पूरे प्रदेश में कबीरधाम जिले और कवर्धा का नाम रौशन हो रहा है।

कविताओं पाठ से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मे कवियों ने कुछ अलग ही अंदाज में हास्य व्यंग को पेश किया, जिसने श्रोताओं को हसने पर मजबूर कर दिया। ओरछा से आए युवा कवि सुमित ओरछा ने राम पर कविता सुनाई। उन्होंने भगवान हनुमान और चन्द्रशेखर आजाद की तुलना करते हुए राष्ट्रीयता के स्वर से क्रांति का स्मरण कराया। “भगवान राम स्वयं हैं रूप धर्म का“ इस भाव के साथ सुमित ओरछा ने राष्ट्र व राम की एकात्मता से ओतप्रोत काव्यपाठ किया। कवित्री भुवन मोहनी ने प्रेम रस की खूबसूरत पंक्तियों का मंचन किया, जिन्होंने अपनी कविताओं से श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दियादिया। हास्य रस के कवि हिमांशु बवंडर ने कविताएं सुना कर दर्शकों को लोट-पोट कर दिया। इस अवसर पर इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, चंद्रशेखर वर्मा, कैलाश चंद्रवंशी, जनपद उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, अजीत चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, मुकेश अग्रवाल, अमर कुर्रे, उमंग पांडेय, कलेक्टर जनमेजय महोबे, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, डीएफओ चूडामनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.