दिव्यांगों के चिन्हाकन के लिए शिविर लगाएँ निशक्तजन आयुक्त श्री रजक

Updated on 28-07-2023 06:31 PM

दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से शासकीय योजनाओं का लाभ तथा सुविधाएँ मिले, इसके लिए जरूरी है कि उन्हें योजनाओं की जानकारी हो और वे पात्रता के अनुसार लाभ उठा सकें। निशक्तजन कल्याण आयुक्त श्री संदीप रजक ने यह बात आज अनूपपुर में एडवोकेसी बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

आयुक्त श्री रजक ने कहा सभी दिव्यांगों का स्पर्श पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करने के साथ यूडीआईडी कार्ड बनाएँ। दिव्यांगों के चिन्हांकन का कार्य पुन: शुरू करें। उन्होंने जिले के चारों विकास खंडों में सभी 21 प्रकार के दिव्यांगों के चिन्हांकन के निर्देश दिए। प्रचार-प्रसार में जन-अभियान परिषद का भी सहयोग लें, जिससे दिव्यांगजन शासकीय योजनाओं का पात्रता के अनुसार अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

दिव्यांगों के लिए समन्वित विभागीय शिविर आयोजित

आयुक्त आयुक्त श्री रजक ने एडवोकेसी बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिव्यांगों के हितार्थ विकासखंड स्तर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने समन्वित विभागीय शिविर का आयोजन कर शासकीय योजनाओं से दिव्यांगों को लाभान्वित करने के कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। दिव्यांगों को सहज सरल तरीके से स्वास्थ्य सुविधाएँ तथा मेडिकल प्रमाण-पत्र की उपलब्धता हो। स्थाई दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर भी बल दिया। विभिन्न अवसरों पर आयोजित किए जाने वाले प्रदर्शनी या मेले में दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।

दिव्यांगों की मतदान में हो सक्रिय सहभागिता

आगामी विधानसभा 2023 सहित सभी मतदान में प्रत्येक दिव्यांगों की सहभागिता आवश्यक है। दिव्यांग मतदाता प्रजातंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान जरूर करें जिले में दिव्यांग आईकान नियुक्त करने तथा दिव्यांगों के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा दिव्यांगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। निर्वाचन के दौरान दिव्यांगों के माध्यम से मतदान की अपील भी जारी की जाए।

थानों में दिव्यांग जनों के केस की प्राथमिकता से हो सुनवाई

दिव्यांगजनों के पुलिस थाना में दर्ज प्रकरणों की प्राथमिकता से सुनवाई तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम का भी पालन सुनिश्चित हो। श्री रजक ने कहा कि समय पर समग्र पेंशन का भुगतान सुनिश्चित हो। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को नवीन भवन के निर्माण में दिव्यांगों के बाधारहित रैंप के निर्माण की अनिवार्यता पर बल दिया। सभी शासकीय कार्यालयों में भी दिव्यांगों के लिए रैंप, रेलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पुराने सभी कार्यालयों तथा पुलिस थानों में दिव्यांगों को प्रदाय सुविधाओं की जानकारी का फ्लेक्स बोर्ड लगाने तथा उनके साथ हुई घटनाओं को जानने के लिए विशेषज्ञों की मदद लेने की बात कही गई।

बसों में दिव्यांगों के लिए सीट के आरक्षण के साथ ही 50% की दी जाए छूट

निशक्तजन कल्याण आयुक्त ने दिव्यांगजनों के लिए यात्री बसों में सीटों के आरक्षण तथा दिव्यांग जनों के लिए किराए में 50% की छूट दिए जाने के निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बसों में इस संबंध में लेख भी कराया जाए। परिवहन आयुक्त द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं जिसका परिवहन विभाग जिले में पालन सुनिश्चित कराएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.