राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित

Updated on 06-09-2023 04:47 PM

सुकमा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस. एस के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवेश पैकरा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न राजनैतिक दलों की बैठक लेकर विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 हेतु चल रही तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ना, विलोपित करना एवं त्रुटिसुधार (संशोधन) इत्यादि कार्य अब 11 सितम्बर तक किया जाएगा। जिसमें नये मतदाताओं का नाम जुड़वाने हेतु फाॅर्म-6 भरवाया जाएगा। इसी तरह मतदाताओं की अनुपस्थिति एवं मृत्यु की स्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ फाॅर्म-7 भरवाया जाएगा।

मतदाता सूची में मतदाताओं का लिंग, नाम, जन्मतिथि, पता आदि त्रुटि होने पर सुधार करवाने, एक ही विधानसभा के अन्तर्गत एक भाग से दूसरे भाग में नाम स्थानांतरण, एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा में नाम स्थानांतरित करने, दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हांकित करने और ईपिक कार्ड गुम या खराब हो जाने पर नये ईपिक कार्ड हेतु फाॅर्म-8 भरवाया जाएगा।

मतदाता सूची में जनप्रतिनिधिगण सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच एवं गणमान्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में अवश्य होनी चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष अभियान में 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष आयु पूर्ण होने वाले मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में जुड़वाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। नवविवाहित वधुओं का नाम मतदाता सूची में अवश्य हो इसका भी ध्यान रखने की बात कहीं है। उन्होने विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से इस कार्य में सहयोग करने के लिए विशेष आग्रह भी किया।
 
इस अवसर पर एसडीएम कोंटा श्रीकांत कोराम सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.