इंडक्शन व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Updated on 28-03-2025 12:35 PM

बीजापुर। शासकीय शहीद वेंकटराव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीजापुर में 26 मार्च 2025 को प्राचार्य डॉ. अमर सिंह साहू के मार्गदर्शन में "इंडक्शन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला" का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से परिचित कराना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत होने वाले बदलावों से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ.अमर सिंह साहू के उद्बोधन से हुई। डॉ. साहू ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, 1986 के बाद शिक्षा के क्षेत्र में पहला बड़ा बदलाव है। यह नीति भारतीय शिक्षा प्रणाली में समग्र सुधार की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा यह नीति छात्रों के समग्र विकास पर केंद्रित है, जिससे वे न केवल शैक्षिक बल्कि सामाजिक और मानसिक रूप से भी सक्षम बन सकेंगे साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि छम्च् 2020 के तहत छात्रों को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के व्यापक अवसर प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया प्रथम सत्र ‘‘इंडक्शन सत्र‘‘ एवं द्वितीय सत्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला था। प्रथम सत्र इंडक्शन सत्र में महाविद्यालय के सभी विभागों के फैकल्टी सदस्यों ने अपने-अपने विभागों का संक्षिप्त विवरण किया। 

इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों और उनकी शैक्षिक गतिविधियों से परिचित प्रस्तुत कराना था। द्वितीय सत्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला में दो भागों में चर्चा की गई। पहले भाग में किरण कुमार, सदस्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कियान्वयन प्रकोष्ठ ने  NEP 2020  का परिचय दिया और इसके उद्देश्य एवं महत्त्व पर चर्चा की। उन्होंने फिल्म 3 इडियट्स का डायलॉग "ज्ञान जहाँ से मिलता है, वहाँ से ले लो" उद्धृत करते हुए बताया कि  NEP 2020  छात्रों को विविध शैक्षिक और तकनीकी अवसरों के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करने के अवसर प्रदान करती है। कार्यशाला के दूसरे भाग में  NEP 2020  तकनीकी सत्र हुआ, जिसमें शौकीलाल चौहान, संयोजक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कियान्वयन प्रकोष्ठ, ने  NEP 2020 के प्रमुख तकनीकी प्रावधानों पर प्रकाश डाला, जिसमें नए पाठ्यक्रम की संरचना,चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम  (CBCS)  और मल्टीडिसिप्लिनरी लर्निंग शामिल हैं। उन्होंने सिलेबस और पाठ्यक्रम में अंतर स्पष्ट किया और मूल्यांकन प्रक्रिया, लेटर ग्रेड,  GPA/ SGPA/CGPA की गणना के बारे में विस्तार से बताया  NEP 2020  के तहत, मूल्यांकन अब निरंतर होगा, जिसमें उपस्थिति, प्रैक्टिकल, असाइनमेंट्स और सेमिनार्स शामिल होंगे। 

इसके साथ ही, शिक्षा प्रणाली लचीलापन लाया जाएगा, जिससे छात्रों को विभिन्न विषयों का चयन करने का अवसर मिलेगा और यह नीति भारतीय शिक्षा प्रणाली को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का उद्देश्य रखती है। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों के शंकाओं का समाधान भी किया गया। विभिन्न मुद्दों पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए सभी को स्पष्ट जानकारी प्रदान की कार्यक्रम का सफल संचालन चमरूराम जैन के द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने  NEP 2020   के उद्देश्यों और इसके प्रभाव को समझने में मदद की और सभी के लिए यह एक शिक्षाप्रद अनुभव रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.