सोहागपुर में समाधान शिविर का आयोजन

Updated on 30-05-2025 12:54 PM

कोरबा ।  राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के तहत आज जनपद पंचायत करतला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राप्त सभी 5708 आवेदनों के निराकरण किये जाने की जानकारी दी गई।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० पवन सिंह, जनपद पंचायत करतला अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर, उपाध्यक्ष  मनोज कुमार झा एवं सदस्य गण, नोडल अधिकारी  सरोज महिलांगे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा,  अभिजीत राजभानू तहसीलदार बरपाली, सरपंच सोहागपुर  विजय सिंह कंवर तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर, राज्यगीत के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया।

अध्यक्ष डॉ० पवन सिंह जिला पंचायत के द्वारा शिविर में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर तत्काल निराकरण किया जा रहा है, उनके द्वारा शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए दुर्घटनाग्रस्त हितग्राहियों के लिए 1.50 लाख तक मुफ्त ईलाज की योजना के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही उनके द्वारा ग्राम पंचायत सोहागपुर के जनता के लिए स्ट्रीट लाईट लगवाने की बात कही गई। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर ने शिविर में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का मौके पर तत्काल निराकरण किया जा रहा है।

 वैभव कुमार कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला द्वारा सुशासन तिहार के सभी चरणों की जानकारी देते हुए बताया गया कि कुल 5708 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 5661 मांग और 47 शिकायतें प्राप्त हुए। प्राप्त सभी 5708 आवेदनों का निराकरण किया गया। सोहागपुर सेक्टर अंतर्गत के 15 ग्राम पंचायतों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में शिविर में आमजन के समक्ष संबंधित विभाग द्वारा अवगत कराया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.