विद्युत बचत व अक्षय ऊर्जा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Updated on 26-09-2024 11:35 AM

दुर्ग । दुर्ग जिले में होटल कैमबीन में भिन्न-भिन्न विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत बचत व अक्षय ऊर्जा के संबंध में जागरुकता कार्यशाला का आयोजन सिटीजन कंज्यूमर एंड सिविक एक्शन ग्रुप (सीएजी) व अनमोल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसमें जिले के 35 किसान, छात्र, व्यापारी, मीडिया प्रतिनिधि, प्रोफेसर, घरेलू उपभोक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी व डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम कुमार शामिल हुए और कार्यक्रम की सराहना करने हुए विद्युत बचत के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया ।


कार्यक्रम की शुभारंभ करते हुए अनमोल फाउंडेशन के निदेशक संजय शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की जरूरत इसलिए हुए की हम अपने खनिज संसाधनों को कैसे बचाए, विद्युत कैसे बचा सकते है इसके बारे में एक्सपर्ट से जानना, अक्षय ऊर्जा के संबंध में शासन के योजना के बारे में विभाग के अधिकारियों से जानकारी उपलब्ध कराना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएजी के भारत राम ने बताया कि सीएजी देश के 5 राज्यों में विभिन्न सहयोगी एनजीओ के साथ विद्युत कंज्यूमर के संबंध में कार्य कर रहे है। तमिलनाडु में 7 जिलों में उपभोक्ता सेल बना कर विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रहे है। छत्तीसगढ़ में अनमोल फाउंडेशन के साथ काम कर रहे है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रेडा जिले के प्रभारी सहायक यंत्री श्री रविन्द्र देवांगन ने सौर ऊर्जा, गोबर गैस, सूर्य घर योजना, सोलर की आफग्रिड व आन ग्रिड पावर प्लांट, सोलर टैंक, सोलर पंप, कुसुम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सोलर स्टालेशन एक्सपर्ट दिनेश ने सोलर के स्टालेशन की प्रक्रियाओं व उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया तथा प्रतिभागियों के सवालों का जबाब भी दिया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व जीएम वेंकट सुब्रमण्यम ने उद्योगों में किस तरह विद्युत खपत को करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं उनकी जानकारी विस्तार से दी गई। उन्होंने क्लाइमेट चेंज व पर्यावरणीय महत्व के बारे बताते हुए कहा कि बड़े उद्योगों में विद्युत खपत ज्यादा होता है वहां विद्युत की अल्टरनेट व्यवस्था करना असंभव लग रहा था लेकिन अब बड़े उद्योग भी इस दिशा में प्रयास कर असंभव को संभव बनाने में लगे है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर दानेश जोशी विभागाध्यक्ष जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्व विद्यालय भिलाई ने विद्युत ऊर्जा व अक्षय ऊर्जा के संबंध में व्यापक जागरुकता में मीडिया एक बड़ी भूमिका हो सकती है। सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए उसके माध्यम से कैसे हम संदेशों को व्यापकता दे सकते है उसकी जानकारी साझा करते हुए इंस्टाग्राम के उपयोग करने पर बल दिया। इसके लिए मीडिया संवेदीकरण कर उन्हें इस मुद्दे पर कवरेज करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने विद्युत बचत हेतु 5 स्टार रेटिंग वाले उपकरण का उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इससे काफी विद्युत की बचत की जा सकती है। अंत में गायत्री ने कार्यक्रम में आए अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया कि आप सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.