ग्रामीण युवाओं को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने होगा बस्तर खेल 2024 का आयोजन

Updated on 05-08-2024 07:08 PM

सुकमा। छतीसगढ़ सरकार की मंशानुरूप खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विशेष रूप से बस्तर संभाग के ग्रामीण आदिवासी युवाओं  को खेल के माध्यम से मुख्यधारा में जोड़ने के साथ ही खेलों के प्रति रुचि पैदा कर इस क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार करने के लिए वृहद स्तर पर बस्तर खेल 2024 आयोजित किया जाना है। उक्त आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश शीघ्र जारी किये जाएंगे।

प्रभारी जिला खेल अधिकारी विरूपाक्ष पौराणिक ने बताया कि बस्तर खेल 2024 के अंतर्गत बैडमिंटन, बालीबॉल, तीरंदाजी,फुटबॉल, एथलेटिक्स, वेट लिफ्टिंग, हाकी, खो-खो, रस्साकशी खेल विधाओं का आयोजन विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर दो आयु वर्ग 14 से 17 वर्ष और 17 से 21 वर्ष आयु के पुरुष-महिला दोनों वर्ग में आयोजित किया जाएगा। उक्त आयोजन अक्टूबर-नवम्बर 2024  में प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि उक्त जानकारी 02 अगस्त 2024 को संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ तनुजा सलाम द्वारा जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दी गई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपनी महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत आदिवासी  युवाओं को रचनात्मक दिशा देने हेतु नियद नेल्लानार योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत चयनित 32 ग्राम में खेल मैदान का  निर्माण मनरेगा योजना के तहत किया जाएगा ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.