जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ खेल महोत्सव का आयोजन

Updated on 03-04-2025 05:36 PM

दुर्ग। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विगत 31 मार्च 2025 को जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ खेल महोत्सव वर्ष 2024-25 का आयोजन खेल मैदान मर्रा (पाटन) में यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य मर्रा दीपमाला विजय जैन, सरपंच ग्राम पंचायत मर्रा मुकेश देवांगन, उपसरपंच सौरभ कामडे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक विलियम लकड़ा, विकाखण्ड क्रीडा अधिकारी सकिला देवदास, नोडल अधिकारी पाटन भरत लाल ताम्रकार, भूपेन्द्र हिरवानी, मास्टर वेटनर दुर्ग बी.आर. ने मां सरस्वती एवं हनुमान ज की छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में रस्साकसी, फुगड़ी, गेड़ी, भौरा, लगड़ी दौड़, रस्सीकूद, संखली पुरूष/महिला आयु वर्ग 09 से 14 वर्ष, 14 से 19 वर्ष और 19 से 40 वर्ष के लिए 129 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के परिणाम महिला वर्ग से फुगड़ी में प्रथम भूमिका यादव पाटन, द्वितीय त्रिपाटी पटेल दुर्ग, गेड़ी में प्रथम भूमिका निर्मलकर पाटन, द्वितीय गितिका ठाकुर दुर्ग, भौंरा में प्रथम नाजिमा परविन पाटन, द्वितीय गितिका ठाकुर दुर्ग, लगड़ी दौड़ में प्रथम जिज्ञासा यादव/प्रियंका पाटन, द्वितीय लक्ष्मी वर्मा/श्वेता धमधा, रस्सीकूद में प्रथम प्रियंका नेताम पाटन, द्वितीय डगेश्वरी धमधा, संखली में प्रथम हर्षिता एवं सार्थी दुर्ग, द्वितीय जान्हवी नेताम एवं सार्थी पाटन और रस्साकसी में प्रथम ओमकुमारी एवं सार्थी धमधा, काजल एवं सार्थी पाटन द्वितीय स्थान प्राप्त किये गये हैं।  

इसी प्रकार पुरूष वर्ग से फुगड़ी में प्रथम निरज कुमार दुर्ग, द्वितीय सुरज यदु पाटन, गेड़ी में प्रथम करण कुमार दुर्ग, द्वितीय सुरज यादव धमधा, भौंरा में प्रथम नवीन कुमार पाटन, द्वितीय मोहित कुमार धमधा, लगड़ी दौड़ में प्रथम वैभव/युगलकिशोर दुर्ग, द्वितीय सुरज यदु/खुमान पाटन, रस्सीकूद में प्रथम संदीप धीवर धमधा, द्वितीय खुमान साहू पाटन, संखली में प्रथम वैभव एवं सार्थी दुर्ग, द्वितीय देवा एवं सार्थी पाटन और रस्साकसी में प्रथम नितिन साहू एवं सार्थी दुर्ग, सूरज यदु एवं सार्थी पाटन द्वितीय स्थान प्राप्त किये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाला राम साहू, हेमन्त बघेल, कोमल निर्मलकर, नरेश साहू, ईश्वरी देशमुख एवं सुर्जीत यादव आदि थे। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक मर्रा संतोष कुमार यादव और आभार प्रदर्शन खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रदीप कुमार भुवाल ने किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.