विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का अयोजन

Updated on 14-06-2025 01:22 PM

कोंडागांव। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, श्रीमती किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में प्रतिधारक अधिवक्ता कोण्डागांव सुरेन्द्र भट्ट के द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कोण्डागांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम की समस्या के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु विधिक जानकारी प्रदान करना रहा।

शिविर में प्रतिधारक अधिवक्ता ने संबोधन में कहा कि बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बचों से मजदूरी कराना कानूनी अपराध है तथा ऐसे मामलों में सजा और जुर्माना का प्रावधान है। बाल श्रमिकों के मानसिक, शारीरिक एवं समाजिक पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। साथ ही शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षकों और आम नागरिकों को बाल श्रम के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया तथा बाल श्रम को समाज से समाप्त करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही बाल अधिकारों, शिक्षा के महत्व तथा विधिक सहायता सेवाओं के साथ-साथ विधिक अधिकारों, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट अधिनियम, यातायात अधिनियम तथा निःशुल्क विधिक सहायता जैसी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

शिविर के अंत में बाल श्रम उन्मूलन के समर्थन में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे किसी भी रूप में बाल श्रम को बढ़ावा नहीं देंगे तथा इसकी रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर आईटीआई कोण्डागांव से संस्था प्रमुख अरूण कुमार सिंह, विजयपाल सिंह एवं अधिकार मित्र लोकेश यादव, रंजन बैध उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.