नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन

Updated on 04-01-2025 01:43 PM

बालोद। जिला प्रशासन द्वारा आज संयुक्त जिला कार्यालय सिवनी के समीप स्थित आॅफिसर क्लब में आज नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक एसआर भगत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा, एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर सहित सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री चन्द्रवाल ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नये साल में आम जनता के हितों के लिए सदैव संकल्पित रहकर बालोद जिले को प्रत्येक क्षेत्रों में अग्रणी बनाने हेतु नया संकल्प लेने की अपील की। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने नये साल में समाज के बेहतरी एवं अपने शासकीय दायित्वों के सफलतापूर्वक निर्वहन हेतु निरंतर ज्ञानार्जन करते रहने तथा नेक कार्य करने की भी संकल्प लेने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने बालोद जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों एवं व्यवहार की भूरी-भूरी सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने नववर्ष मिलन समारोह के अवसर पर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री भगत ने जिले के संवेनदशील कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के कुशल नेतृत्व में जिले में हुए उल्लेखनीय कार्य की भूरी-भूरी सराहना की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने नव वर्ष मिलन समारोह के इस आयोजन को जिले के अधिकारी-कर्मचारियों का मिलन एवं अपने विचारों को साझा करने का भी बेहतरीन माध्यम बताया। डाॅ. कन्नौजे ने आज के इस आयोजन को जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल द्वारा शुरू किए गए उत्कृष्ट नवाचार बताया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए अपने सेहत के प्रति भी जागरूक रहकर शासकीय कार्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने को कहा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियांे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर आम जनता के हितों एवं कल्याण के प्रति सदैव संकल्पित रहने की भी अपील की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.