विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Updated on 02-12-2025 01:10 PM

बिलासपुर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिले में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला एड्स नियंत्रण इकाई द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिलासपुर विधायक  अमर अग्रवाल और कलेक्टर  संजय अग्रवाल को स्वास्थ्य विभाग की टीम और सामाजिक संस्थाओं द्वारा रेड रिबन पहनाया गया और एड्स के प्रति सामाजिक जागरूकता में सहयोग की अपील की गई।

सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल और एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी के मार्गदर्शन में इस वर्ष की थीम “व्यवधानों पर विजय पाए, एड्स की प्रतिक्रिया में सकरात्मक बदलाव लाए” को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं। बिलासपुर विधायक  अमर अग्रवाल और कलेक्टर  संजय अग्रवाल को टीआई एनजीओ के सदस्यों के द्वारा रेड रिबन पहनाया गया। बिलासपुर विधायक  अमर अग्रवाल ने कहा कि समाज में एड्स के प्रति बहुत सी भ्रांतियां है जिन्हें दूर किया जाना आवश्यक है। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने कहा कि विश्व एड्स दिवस सामाजिक जागरूकता का संदेश देता है। हम समाज और समुदाय को अधिक से अधिक एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूक कर सके ताकि लोग संक्रमण से बच सके।

सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल ने अपने संदेश में कहा कि समाज में एचआईवी, एड्स को लेकर कई तरह की रुकावटें और भ्रांतियाँ हैं, जिन्हें दूर करना आवश्यक है। लगातार प्रयास, सही जानकारी और समय पर उपचार से एचआईवी नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे मरीज स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। डीटीओ डॉ. गायत्री बांधी ने जिले में उपलब्ध सेवाओं आईसीटीसी एआरटी सेंटर और टार्गेटेड इंटरवेनशन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवाओं तक पहुँच में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए विभाग लगातार समुदाय के साथ मिलकर काम कर रहा है।

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सिम्स, जिला अस्पताल, विभिन्न सामुदायिक केंद्रों में 2025 की थीम के अनुरूप विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, रैली, बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को बदलते समय के साथ जागरूकता बढ़ाने, सेवाओं तक पहुँच मजबूत करने और भेदभाव समाप्त करने का संदेश दिया गया व प्रचार सामग्री का वितरण और टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में बताया गया। जिले में कार्य कर रही विभिन्न सामाजिक संस्थाएं समर्पित, छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास समिति, बस्तर सामाजिक विकास समिति, प्रकृति सेवा संस्थान, ओएसटी सेंटर, नवस्थ विकास समिति द्वारा अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को रेड रिबन बांधा गया और जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग की अपील की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले पति, देवर और सास ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पट्टे…
 30 September 2026
महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं से अश्लील डिमांड की है। शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रोफेसर जेपी…
 30 September 2026
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में इन दिनों छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंत्रप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवा…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके…
 30 September 2026
रायपुर ।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना जनभागीदारी और सेवा के माध्यम से…
 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
Advt.