ओसाका की मां बनने के बाद कोर्ट पर वापसी ब्रिस्बेन इंटनेशनल में तमारा को हराया

Updated on 02-01-2024 02:39 PM

जापान की नाओमो ओसाका मां बनने के बाद टेनिस में वापसी कर ली हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले ब्रिस्बेन इंटनेशनल में सोमवार को अपना पहला मैच जीता। वहीं चेक गणराज्य की वर्ल्ड नंबर-17 पेट्रा क्वितोवा ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेंगी, वह मां बनने वाली हैं।

सीजन के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों के लिए खिलाड़ी ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में हिस्सा लेते हैं, ताकि 15 जनवरी से शुरू होने वाले इस हैप्पी स्लैम से पहले फॉर्म हासिल कर लें। जापान की नाओमी ओसाका भी ब्रिस्बेन में टेनिस कोर्ट पर उतरी हैं।

ओसाका ने ​तमारा को सीधे सेटों में हराया
ब्रिस्बेन इंटरनेशनल से ओसाका ने वापसी की और वो भी जीत के साथ। ओसाका 15 महीने बाद कोर्ट पर उतरीं और लगातार सेट में जीतीं। उन्होंने जर्मनी की तमारा कोरपास्च को 6-3, 7-6 से हराया। अब ओसाका का सामना 16वीं सीड चे​क रिपब्लिक की कैरोलिना प्लिसकोवा से होगा। ओसाका ने पहला सेट आसानी से जीत लिया था। वे जर्मन खिलाड़ी के खिलाफ दूसरे सेट में 5-3 पर सर्विस कर रही थी, लेकिन उन्होंने सर्विस गंवा दी।

यह सेट टाईब्रेकर तक गया, जिसमें ओसाका ने 7-6 (9) से जीत दर्ज की और मैच अपने नाम कर लिया। ओसाका 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बनी थीं। फिर कई बार मेंटल हेल्थ की वजह से उन्होंने ब्रेक लिया था। पिछले साल प्रेग्नेंसी की वजह से वे कोर्ट से दूर हो गई थीं।

ओसाका ने पिछले साल जुलाई में बेटी को जन्म दिया था
ओसाका ने कहा कि मां बनने के बाद वे ज्यादा ओपन माइंडेड और स्ट्रॉन्ग महसूस करने लगी हैं। 26 साल की ओसाका ने कहा, 'जुलाई में शाई को जन्म देने के बाद से अधिक खुले विचारों वाली, धैर्यवान और आत्मविश्वासी हो गई हूं। मैं मा​नसिक रूप से मजबूत महसूस करती हूं। चीजों को देखने का नजरिया बदल गया है।

पहले मैं आसपास के माहौल से दूरी बनाने के लिए हेडफोन पहना करती थी, लेकिन अब ऐसा करना छोड़ दिया है। मैं पहले अन्य खिलाड़ियों से बातचीत नहीं करती थी। मैंने अपने चारों तरफ एक तरह की दीवार खड़ी कर दी थी। लेकिन अब लोगों से बातचीत के लिए पहल करती हूं।

पेट्रा क्वितोवा के घर में गर्मी में आएगा नया मेहमान
वर्ल्ड नंबर 17 टेनिस खिलाड़ी पेट्रा क्वितोवा साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेंगी। साल का पहला ग्रैंड स्लैम 14 जनवरी से शुरू होना है। पेट्रा ने साल के पहले दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वह पहले बच्चे की मां बनने वाली है। उनके घर में नया मेहमान आने वाला है। पेट्रा दो बार की विंबलडन विनर हैं।

उन्होंने 2011 और 2014 में खिताब अपने नाम किया था। पेट्रा ने अपना आखिरी मुकाबला अक्टूबर में चाइना ओपन में खेला था, जहां वह दूसरे दौर में बाहर हो गई थीं। पेट्रा ने 2023 में अपने कोच जिरी वानेक से शादी की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.