घट गया अपना विदेशी मुद्रा भंडार, लगतार दो सप्ताह की बढ़ोतरी नहीं रही इस बार कायम

Updated on 28-06-2025 02:28 PM
मुंबई: कहते हैं, सब दिन बढ़त का ही मौसम नहीं रहता है। अब विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर ही देखिए, बीते सप्ताह अपने विदेशी मुद्रा भंडार में कमी हो गई है। इससे पहले, लगातार दो सप्ताह तक फॉरेन करेंसी का अपना भंडार बढ़ा था। दरअसल, 20 जून 2025 के समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में $1.02 billion (अरब) की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले विदेशी मुद्रा भंडार में $2.29 billion की बढ़ोतरी हुई थी।

कहां तक आ गया विदेशी मुद्रा भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 20 जून 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $1.02 billion की कमी हो गई है। अब यह घट कर $697.93 billion रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले यानी 13 जून को अपने भंडार में $2.29 billion की शानदार बढ़ोतरी हुई थी। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था।

FCA में हो गई कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में कमी हुई है। 20 जून 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $0.36 billon की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $1.739 billion की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार घट कर $589.07 Billion रह गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी घटा

बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में भी कमी हुई है। रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते 20 जून को अपने सोने के भंडार में $5.73 million की कमी हुई है। बीते 13 जून को इसमें $428 million की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार घट कर USD 85.74 billion का रह गया है।

एसडीआर में भी कमी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 85 Million डॉलर की कमी हुई है। अब यह घट कर 18.67 बिलियन डॉलर रह गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी 1 Million डॉलर की कमी हुई है। अब यह घट कर $4.45 Billion रह गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.