हमारा घर, हमारी पहचान, खुशियों का घर-संसार

Updated on 24-09-2024 12:40 PM

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशहाली ला रही है। यह योजना कई परिवारों की आस है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से सम्मान बढऩे के साथ ही जनसामान्य के जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है। ऐसा ही कुछ बदलाव आया राजनांदगांव विकासखंड के मोहारा के होरी लाल देवांगन के जीवन में। होरीलाल देवांगन ने बताया कि पहले कच्चे मकान में रहते थे, तो बहुत तकलीफ होती थी। मच्छर एवं कीचड़ के कारण परेशानी होती थी। जिससे बीमार हो जाते थे। अब सीलन से मुक्ति मिल गई है और घर भी स्वच्छ रहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सहायता की तो आवास बनाने के लिए राशि प्राप्त हुई और हम नया पक्का घर बनाये। अब पक्के मकान में रहने के कारण हम लोगों की तबियत खराब नहीं होती और बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देवा साय को तहेदिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की मोबाईल की दुकान है और सभी नाती-पोते स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी बहु इच्छावती देवांगन हथकरघा से कपड़ा बुनने का कार्य करती है और आर्थिक दृष्टिकोण से हमारा परिवार मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि निराश्रित पेंशन योजना के तहत 500 रूपए की राशि प्रति माह प्राप्त हो रही है।

घर की खुबसूरत साज-सज्जा की गई है। होरीलाल देवांगन की पत्नी घसनीन देवांगन ने बताया कि पहले कच्चा मकान था तो बहुत पानी टपकता था। धूल, मिट्टी के कारण बच्चों की खांसी-सर्दी के कारण तबियत खराब रहती थी। अब जब से हम लोग घर बनाये हैं और हंसी-खुशी से सपरिवार अपने पक्के घर में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम दोनों सास-बहू को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। वही राशन कार्ड के माध्यम से प्रतिमाह नि:शुल्क 49 किलो चावल प्राप्त हो रहा है। उनकी बहु इच्छावती देवांगन ने बताया कि शासन की महतारी वंदन योजना बहुत अच्छी है। 1000 रूपए की राशि बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं दवाई में खर्च हो जाता है। वे हथकरघा से कपड़ा बुनने कार्य करती है, जिससे उन्हें आजीविका का एक साधन मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.