'अपन तो बड़े नेता हो गए, अब हाथ जोड़ने का नहीं' कैलाश विजयवर्गीय ने हंसते हुए बताया कैसे उनके प्लान पर फिर गया पानी

Updated on 27-09-2023 02:14 PM
इंदौर: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट सोमवार रात को जारी की थी। इस लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। इन्हीं नामों में से एक नाम है पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय का, उन्हें इंदौर-1 से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। खुद को उम्मीदवार बनाए जाने पर कैलाश विजयवर्गीय भी हैरान हैं। टिकट मिलने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मेरी एक पर्सेंट भी इच्छा नहीं थी कि हम चुनाव लड़ें।

मेरी चुनाव लड़ने की एक पर्सेंट भी इच्छा नहीं: विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'मुझे टिकट जरूर मिल गया, लेकिन मैं खुश नहीं हूं। मेरी चुनाव लड़ने की एक पर्सेंट भी इच्छा नहीं है। अब अपन तो बड़े नेता हो गए हैं, अब हाथ-बाथ जोड़ने का नहीं, भाषण दो और निकल जाए... भाषण दो और निकल जाओ, हमने चुनाव को लेकर यही प्लान बनाया था कि हर दिन 8 सभाएं करनी हैं। पांच हेलीकॉप्टर से और तीन कार से। इस तरह से इस पूरे चुनाव में हर दिन 8 सभाएं करनी हैं। इसका प्लान भी बन गया था। पर आप जो सोचते हैं वो होता कहां है, होता वही हो जो भगवान की इच्छा होती है।
बता दें, बीजेपी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्री सहित सात सांसदों के नाम भी शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का भी नाम है।

पार्टी की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करूंगा: विजयवर्गीय

मीडिया से बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि 'मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का निर्देश मुझे परसों मिल गया था। मैं असमंजस में था। एकदम अचानक मेरे नाम की घोषणा कर दी तो मैं आश्चर्यचकित रह गया। हालांकि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है, पार्टी ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए भेजा है। मैं पार्टी का सिपाही हूं। मैं पार्टी की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करूंगा।'

टिकट मिलने के बाद मंगलवार को कैलाश विजयवर्गीय परिवार सहित महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चना और जलाभिषेक किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.