हमारा शौचालय, हमारा सम्मान“ अभियान का शुभारंभ

Updated on 20-11-2024 02:14 PM

अम्बिकापुर ।  विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर “हमारा शौचालय हमारा सम्मान“ अभियान का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा द्वारा किया गया है।

यह अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य शौचालय के उपयोग को बढ़ावा देना और ओडीएफ से ओडीएफ प्लस के स्थायित्व को बढ़ावा देना है। मंगलवार को ई सेवा केंद्र में वीसी के माध्यम से प्रदेश स्तर पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने “हमारा शौचालय, हमारा सम्मान अभियान“ की शुरुआत की है।

इस अभियान में उप मुख्यमंत्री ने पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर सरंपच,सचिव और स्वच्छता ग्राहियों से बातकर उनका अनुभव जाना। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में 36 लाख से अधिक व्यक्तिगत शौचालय और 14 हजार से अधिक सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन में सभी वर्ग जुड़कर माताओं बहनों के सम्मान के लिए घर घर-घर शौचालय बनवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान में स्कूली बच्चों को शामिल कर लोगों को शौचालय के रखरखाव और इस्तेमाल के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश ओडीएफ बन चुका है। अब इसमें ओडीएफ प्लस की ओर बढ़ना है।

स्वच्छ ग्राहियों द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और कचरा निपटान के लिए कार्य करना है। उन्होंने सरपंचों से गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाने को कहा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से शौचालयों के उपयोग, निर्माण और उनकी स्थिति में सुधार की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल किए जाएंगे।

अभियान की प्रमुख गतिविधियां -
“हमारा शौचालय, हमारा सम्मान“ अभियान में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इसमें प्रमुख रूप से व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, सामुदायिक शौचालयों का सुधार, और सफाई मित्रों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
व्यक्तिगत शौचालय निर्माणः- अभियान के तहत पात्र परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। ताकि शौचालय निर्माण को प्रोत्साहन मिले और हर घर में शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो।


बेस्ट शौचालय प्रतियोगिताः- ग्राम पंचायत स्तर पर व्यक्तिगत शौचालयों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
सामुदायिक शौचालयों की स्थिति का आंकलनः स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सामुदायिक शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। जहां शौचालयों की कमी होगी, वहां निर्माण हेतु विभिन्न योजनाओं से स्वीकृति दी जाएगी।
स्वच्छाग्रही सम्मान और डिग्निटी कैम्पः- सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता ग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही, उनके सम्मान में डिग्निटी कैम्प का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि उनकी सेवाओं को सराहा जा सके।
जल परीक्षणः- जल प्रदाय योजनाओं के अंतर्गत जल का परीक्षण किया जाएगा। इससे जल की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे लोगों को सुरक्षित पेयजल मिल सकेगा।
“हमारा शौचालय, हमारा सम्मान“ अभियान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य समाज में स्वच्छता और शौचालय के उपयोग को बढ़ावा देना है। यह न केवल शौचालयों के निर्माण को प्रेरित करेगा, बल्कि सफाई कर्मचारियों के सम्मान, सामुदायिक शौचालयों की स्थिति में सुधार, और जल की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ  नूतन कंवर, उप संचालक पंचायत  यशपाल प्रेक्षा, एपीओ श्रीमती स्वेक्षा सिंह, डॉ प्रशांत शर्मा वैज्ञानिक, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन  रोशन गुप्ता, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वच्छताग्रही दीदी, एवं सभी जिला एवं जनपद स्तर के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.