टीम से बाहर, रिकॉर्ड भी खतरे में... युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ने के लिए हार्दिक और अर्शदीप में जंग

Updated on 08-11-2024 03:49 PM
डरबन: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि पूरे टूर्नामेंट में चहल को एक भी मैच खेलने को मौका नहीं मिला। टूर्नामेंट खत्म होते ही चहल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया। भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच अगस्त 2023 में खेला था। 15 महीने से टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाने के बाद भी भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है।

युजवेंद्र चहल के नाम 96 विकेट


युजवेंद्र चहल के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 96 विकेट हैं। 2016 में उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया। जल्द ही टीम के प्रीमियर गेंदबाज बन गए। 80 मैच में उन्होंने ये विकेट लिए हैं। वह दो बार पारी में 4 और एक बार 5 विकेट ले चुके हैं। हालांकि इसके बाद भी चहल को भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 2021 में हुए टूर्नामेंट की वह टीम में नहीं थे। फिर 2022 में खेलने का मौका नहीं मिला।

हार्दिक और अर्शदीप रिकॉर्ड के पीछे


टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड टूट सकता है। चहल के बाद सबसे ज्यादा 90 विकेट भुवनेश्वर कुमार के हैं। जसप्रीत बुमराह 89 विकेट ले चुके हैं। लेकिन ये दोनों ही गेंदबाज साउथ अफ्रीका सीरीज में हिस्सा नहीं हैं। 87-87 विकेट अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने झटके हैं। ये दोनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे। दोनों के पास चहल को पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का मौका होगा।

अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड बेहतरीन


टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड बेहतरीन है। उन्होंने 2022 में भारत के लिए डेब्यू किया था। 56 मैच में ही वह 87 विकेट ले चुके हैं। हार्दिक पंड्या के 105 मैच में 87 विकेट हैं। अर्शदीप सिंह का स्ट्राइक रेट 13.28 का है। भारत के लिए 20 से ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट अर्शदीप का ही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.