शेयर मार्केट में हाहाकार, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, अडानी एंटरप्राइजेज में भारी गिरावट

Updated on 10-03-2023 09:04 PM
नई दिल्ली: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखी जा रही है। अमेरिका शेयर बाजार में गुरुवार को आई भारी गिरावट और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण ऐसा हुआ है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 859.18 अंक यानी 1.44% गिरावट के साथ 58,947.10 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 239.25 अंक यानी 1.36% गिरावट के साथ 17,350.35 अंक पर लुढ़क गया। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में पांच फीसदी और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में दो फीसदी गिरावट आई है। केयर रेटिंग्स में अडानी एंटरप्राइजेज की रेटिंग स्टेबल से निगेटिव कर दी है। साथ ही एनएसई ने इसे शॉर्ट टर्म सर्विलांस फ्रेमवर्क में डाला है। इसी तरह एचडीएफसी बैंक के डेटा लीक की खबर आई है। हालांकि बैंक ने इसका खंडन किया है।

    अडानी ग्रुप के दस लिस्टेड शेयरों में से सात में गिरावट आई है। पिछले सत्र में अडानी ग्रुप के छह शेयर तेजी के साथ बंद हुए थे जिनमें से चार ने अपर सर्किट छुआ था। शुक्रवार को अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयर बाजार खुलते ही अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसके अलावा अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) में भी तेजी आई है। लेकिन एसीसी (ACC), अडानी एंटरप्राइजेज , अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (APSEZ), अडानी पावर (Adani Power), अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अंबूजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) और एनडीटीवी (NDTV) में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा 5.44 फीसदी गिरावट अडानी एंटरप्राइजेज में आई है।

    कल कैसा रहा बाजार का हाल


    इससे पहले गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स लगभग 540 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक में भारी बिकवाली के दबाव से बाजार नुकसान में रहे। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा विदेशों में प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले रुपये में कमजोरी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। सेंसेक्स तीन दिन की बढ़त के बाद मजबूती के साथ खुला, लेकिन दिन के कारोबार में भारी बिकवाली के चलते 541.81 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,806.28 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 164.80 अंक यानी 0.93 प्रतिशत टूटकर 17,589.60 अंक पर बंद हुआ।
    सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.31 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, टाटा मोटर्स और टेक महिंद्रा गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। सेक्टरवाइज बात करें तो ऑटो और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में भारी बिकवाली देखी गई। व्यापक बाजारों में बीएसई मिडकैप 0.55 प्रतिशत और स्मॉल कैप 0.20 प्रतिशत लुढ़क गया।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.