बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बिहार में आक्रोश, नालंदा, रोहतास और कटिहार में विरोध प्रदर्शन
Updated on
05-12-2024 04:19 PM
पटना: बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म और इस्कॉन के सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को जेल में बंद करने के विरोध में राष्ट्रीय भारतीय समाज के लोगों ने गुरुवार को बिहारशरीफ में धरना दिया। जिला संयोजक सतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस एक दिवसीय धरना में किसान संघ बिहार के अध्यक्ष जगलाल चौधरी, संत राजीव लोचन और सरदार हीरा सिंह भी शामिल हुए।
नालंदा में प्रदर्शन
इस अवसर पर जिला संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि पड़ोसी राष्ट्र बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद नयी सरकार के गठन के दिन से ही लगातार हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध समाज पर अत्याचार किया जा रहा है। भारत से दोस्ती भंग करने के लिए पाकिस्तान की कठपुतली बांग्लादेशी युनूस सरकार ने बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिन्दू गुरु चिन्मय कृष्ण दास अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हो तथा इस्कॉन के संन्यासी कृष्ण दास को कारावास से मुक्त किया जाय।
कटिहार में आक्रोश मार्च
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कटिहार में आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। आक्रोश मार्च का आयोजन सर्व हिन्दू समाज ने किया। इसमे विभिन्न संगठनों के साथ प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, एमएलसी अशोक अग्रवाल भी शामिल हुए। इस दौरान सर्व हिन्दू समाज ने एक मांग पत्र डीएम के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा गया।
बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन
पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिन्दू, सिख, जैन और बौद्धों पर लगातार हो रहे आक्रमण, अत्याचार एवं जुल्म के खिलाफ गुरुवार को जिला मुख्यालय सासाराम की सड़कों पर विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया। राष्ट्रीय भारतीय समाज की रोहतास जिला इकाई के बैनर तले हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने शहर के रेलवे मैदान से आक्रोश मार्च निकाला तथा धर्मशाला मोड, पोस्ट ऑफिस चौराहा, कचहरी मोड, काली स्थान होते हुए जिला समाहरणालय के समक्ष धरने में तब्दील हो गया। इस दौरान आक्रोश मार्च में शामिल भारी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…