बाहरी व्यक्तियों को थाने मे देना होगा थम्ब इम्प्रेसन

Updated on 07-01-2025 01:01 PM

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की उपस्थिति मे मे सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे मादक द्रव्यों के अवैध भण्डारण एवं बिक्री पर रोकथाम से सम्बंधित जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे अपराधों एवं अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के रोकथाम हेतु बाहरी व्यक्तियों जैसे फेरीवाले एवं जड़ी बूटी बेचने वाले को सम्बंधित थाने मे अपना थम्ब इम्प्रेसन देने तथा अवैध रुप से संचलित ढाबों एवं उनके द्वारा अतिक्रमण की जाँच करने सम्बंधितों को निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि नेशनल हाइवे एवं स्टेट हाई वे किनारे बिना अनुमति के संचालित, अवैध शारब बिक्री एवं शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करने वाले ढाबों की जाँच के लिए राजस्व, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम गठित करें और सूची तैयार करें। बिना अनुमति के ढाबा संचालन नहीं होने देना है। उन्होंने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए हॉट- स्पॉट चिन्हित करते हुए उन क्षेत्रों मे विशेष कार्यवाही अभियान चलाने आबकारी विभाग के अधिकारियो को दिए। उन्होने सूचना तंत्र मजबूत करने मैदानी अमलों को सक्रिय करने के लिए  कोटवार, पटेल, मितानिन ट्रेनर, भारतमाता वाहिनी के सदस्यों को सक्रिय करने कहा। इसके साथ ही नशे के खिलाफ जनजागरूकता कार्यक्रम मे सामाजिक संगठनों एवं सिविल सोसाइटी की सहभागिता सुनिश्चित कराने कहा।

पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने सभी ढाबों एवं उनके पार्किंग एरिया मे सीसीटीवी कैमरा लगाने ढाबा संचालकों को निर्देशित करने कहा ताकि किसी घटना से सम्बंधित साक्ष्य आसानी से प्राप्त हो सके और अपराधी की गिरफ़्तारी हो सके। उन्होंने कहा कि अवैध शराब फैक्ट्री पर कार्यवाही की जा रही है तथा  दोषियों की सम्पति की जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निरस्त करने परिवहन विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने कहा।

बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, सभी एसडीएम एवं सम्बंधित विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.