आईपीएल ऑक्शन से पहले ही छंटे 1000 से ज्यादा खिलाड़ी, 350 नामों पर ही लगेगी बोली, विकेटकीपर की सरप्राइज एंट्री

Updated on 09-12-2025 01:32 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 350 खिलाड़ी शामिल होंगे। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी के साथ लंबी बातचीत के बाद यह संख्या तय की है। यानी ऑक्शन से पहले ही करीब 1000 नाम हट चुके हैं।ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगा। शुरुआत में बीसीसीआई ने 1355 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी और टीमों से उन खिलाड़ियों के नाम पूछे थे जिन्हें वे ऑक्शन में देखना चाहते थे। छांटी गई फाइनल लिस्ट में 35 नए नाम शामिल हैं जो शुरुआती स्प्रेडशीट का हिस्सा नहीं थे। उनमें से एक चौंकाने वाला नाम क्विंटन डी कॉक का है।

डिकॉक का बेस प्राइस एक करोड़

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने हाल में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास से वापसी की है। आईपीएल का पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं था। इसी वजह से केकेआर ने रिलीज भी कर दिया। फ्रेंचाइजी के कहने पर डिकॉक का नाम ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। उनका बेस प्राइस एक करोड़ है, जो पिछली बार के आधी है। उनका नाम बोली के तीसरे लॉट में आएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.