रातों रात ललित मोदी ने 28 साल के रुचिर को सौंप दी 4555 करोड़ की संपत्ति, जानिए क्या है कनेक्शन

Updated on 16-01-2023 06:38 PM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी (Lalit Modi) बहुत बीमार हैं। बीते तीन हफ्तों से वो अस्पताल में भर्ती हैं । उन्हें कोरोना के बाद इंफ्लुएंजा (Influenza) और निमोनिया (Pneumonia) हो गया है, जिसके कारण वो बेहद कमजोर हो चुके हैं। ऑक्सीजन सपोर्ट पर बीमार ललित मोदी ने अचानक से बड़ा फैसल ले लिया। ललित मोदी ने अचानक से अपने उत्तराधिकारी का फैसला कर लिया। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दे दी। उन्होंने रुचिर मोदी को अपना उत्तराधिकारी बनाया है।

ललित मोदी के उत्तराधिरकारी

ललित मोदी ने अपने एकलौते बेटे रचिर मोदी (Ruchir Modi) को अपना उत्तराधिकारी बनाया है। उन्हें अपनी 4555 करोड़ की संपत्ति सौंप दी। कारोबारी केके मोदी फैमिली ट्रस्ट की संपत्ति उन्होंने अपने बेटे रुचिर मोदी (Ruchir Modi) को तत्काल ही सौंप दी। रविवार को उन्होंने इसकी घोषणा की, जिसके बाद लोग रुचिर मोदी के बारे में सर्च करने लगे हैं। उन्होंने इस बारे में ट्वीट करने भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटी आलिया से बात करने के बाद उन्होंने ये फैसला किया।
28 साल के रुचिर मोदी ललित मोदी के एकलौते बेटे हैं। रुचिर मोदी मोदी इंटरप्राइजेज (Modi Enterprises), गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड (Godfrey Phillips India Ltd), मोदी केयर (Modicare), केके मोदी ग्रुप (KK Modi Group) के डायरेक्ट हैं। वो मोदी वेंचर के फाउंडर भी है। उनकी वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक वो कई प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं। रुचिर ट्वेंटी फोर सेवन कन्वीनियंस स्टोर्स और कलर बार कॉस्मेटिक ब्रांड जसे प्रोजेक्ट को लीड करते हैं। रुचिर मोदी ने लंदन से बिजनस मैनेंजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। उन्हें अपने पिता की तरह क्रिकेट का शौक है। वो अलवर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

अरबों की संपत्ति के मालिक हैं ललित मोदी

आईपीएल के पूर्व चैयरमैन ललित मोदी की तबीयत खराब है। उन्हें इलाज के लिए मेक्सिको सिटी से लंदन लाया गया है । वो ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं। बीमारी के बीच उन्होंने अचानक अपने उत्तराधिकारी की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि अब वो फैमिली ट्रस्ट की संपत्ति और कमाई में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो केकेएमएफटी में बने रहेंगे।ललित मोदी साल 2010 में भारत छोड़कर लंदन पहुंच गए। उनके पास अरबों की संपत्ति है। लंदन में आलीशान महल हैं, जो 7000 एकड़ में फैला है। उनके पास लग्जरी कारों को कलेक्शन है। ललित मोदी का नेटवर्थ लगभग 12 हजार करोड़ हैं। जिसमें से 4500 करोड़ की उनकी संपत्ति है। अब उन्होंने अपनी ये संपत्ति अपने बेटे को सौंप दी है। आपको बता दें कि ललित मोदी से तीन बच्चे हैं, जिसमें से एक सौतेली बेटी भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.