पलटी मारते हुए छक्का, बाहर कूदकर चौका, डिविलियर्स का भी गुरु है अपना सूर्या

Updated on 08-01-2023 07:15 PM
राजकोट: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ईशान किशन तो पहले ही ओवर में आउट हो गए लेकिन इसके बाद राहुल त्रिपाठी और फिर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का शो देखने को मिला। सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना तीसरा शतक जड़ते हुए 112 रनों की पारी खेली।

दिखाया 360 डिग्री खेल

सूर्याकुमार यादव ने अपनी पारी के दौरान 360 डिग्री शॉट खेले। उन्होंने मैदान के हर कोने में बाउंड्री जड़ी। उन्होंने 13वें ओवर में तो सूर्या ने कुछ ऐसा कर दिया जिसपर किसी को भरोसा नहीं हुआ। श्रीलंका के मधुशंका ने ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर फेंकी। ये इतनी बाहर थी कि वाइड दी जा सकती थी। लेकिन सूर्या ने उसे वहां जाकर विकेटकीपर के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। उन्होंने इस मुकाबले में कई ऐसे शॉट खेले। इसी तरह स्पिन गेंदबाज के खिलाफ उन्होंने क्रीज से बाहर कूदकर कवर से ऊपर से चौके लगाए।

    किस गेंदबाज के खिलाफ बनाए कितने रन

    सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन चमिका करुणारत्ने के खिलाफ बनाए। उनकी 15 गेंदों पर सूर्या ने 34 रन बटोरे। इसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे। दिलशान मदुशंका की 8 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 28 रन बटोरे। महीश तीक्षाना के खिलाफ 13 गेंदों पर 28 रन बनाए। वानिंदु हसरंगा की 11 गेंदों पर सूर्या ने 13 और कसुन रजिथा की 4 गेंदों पर 9 रन बनाए।

    112 रनों की खेली पारी

    सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में 112 रनों की पारी खेली। उनकी यह पारी सिर्फ 51 गेंदों पर आई। सूर्या ने 45 गेंदों पर शतक पूरा किया था। यह भारत के लिए दूसरा सबसे तेज टी20 शतक है। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ ही 2017 में 35 गेंदों पर शतक जड़ा दिया। सूर्यकुमार यादव ने इस पारी में 7 चौके और 9 छक्के लगाए।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.