ओवैसी ने मरुधरा में ठोकी ताल, बीजेपी-कांग्रेस की उम्मीदवार सूची से पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा, पढ़ें किन सीटों पर है नजर

Updated on 30-09-2023 01:47 PM
जयपुर: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी अब पूरी तरह से मैदान में उतर गई है। औवेसी ने बीजेपी और कांग्रेस की उम्मीदवार सूची से पहले अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ओवैसी ने अपनी पहली सूची में दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसकी जानकारी ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए दी है। इस बार ओवैसी अपनी पार्टी से 30 से 40 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कह चुके हैं। उधर, ओवैसी की ओर से दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद राजस्थान की सियासत में हलचल पैदा हो गई है।

फतेहपुर और कामां विधानसभा सीटों से नाम घोषित

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर ओवैसी काफी समय से सक्रिय हैं। इसको लेकर राजस्थान में उनकी कई सभाएं हो चुकी हैं। इसमें उन्होंने ऐलान किया था कि इस बार उनकी पार्टी भी चुनाव में विभिन्न सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतरेगी। इसके चलते ओवैसी ने दो विधानसभा सीट फतेहपुर और कामां पर अपनी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें फतेहपुर विधानसभा से एडवोकेट जावेद अली और कामां विधानसभा क्षेत्र से इमरान नवाब को एआईएमआईएम पार्टी से अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।

ओवैसी की मुस्लिम सीटों पर रहेगी पूरी नजर

असदुद्दीन ओवैसी राजस्थान में भी अपने पार्टी के लिए धरातल तलाश रहे हैं। इसको लेकर ओवैसी गत छह माह से राजस्थान में बराबर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने ऐलान किया कि इस बार राजस्थान में उनकी पार्टी भी तीसरी मोर्चे के रूप में अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत करेगी। इसको लेकर गत दिनों उन्होंने ऐलान किया कि 30 से 40 ऐसी सीटे हैं। जिन पर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतर जाएगा। इसको लेकर गत दिनों उन्होंने जनसभाओं को भी संबोधित किया।

ओवैसी बनाएंगे मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर पकड़

आगामी विधानसभा चुनाव के बीच ओवैसी अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं। ऐसे में उनका पहला टारगेट वो विधानसभा सीटे हैं, जो मुस्लिम बाहुल्य हैं। वहां ओवैसी की पार्टी अपनी ही जाति के वोटर्स को साधने की बड़ी कोशिश में लगी हुई हैं। इसको लेकर औवेसी की टोंक, कामां, तिजारा, सीकर, हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर (जयपुर), कोटा उत्तर और सवाई माधोपुर की सीटों पर खासी नजर बनी हुई है। इन विधानसभा सीटों पर मुस्लिम वोटर्स की संख्या काफी अच्छी है। ऐसे में ओवैसी यही चाहेंगे कि मुस्लिम वोटर्स को भुनाकर उनकी पार्टी राजस्थान में अपना


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.