स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपने घर का वैध हक

Updated on 11-10-2025 12:32 PM

बेमेतरा। ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वामित्व योजना ग्रामीण संपत्ति के अधिकारों को सुनिश्चित कर रही है। इस योजना के अंतर्गत अब ग्रामीणों को उनके घर और भूमि का वैध स्वामित्व प्रमाण (अधिकार अभिलेख) प्राप्त हो रहा है।

राष्ट्रीय पंचायत दिवस, 24 अप्रैल 2020 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुभारंभ की गई यह योजना देश के ग्रामीण अंचलों में एकीकृत संपत्ति सत्यापन समाधान के रूप में कार्य कर रही है। योजना के तहत अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक से गाँवों की आबादी का सर्वेक्षण और मानचित्रण किया गया, जिससे संपत्ति की सीमाएँ सटीक रूप से निर्धारित हो सकें।

स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण अपने घर और भूमि का प्रमाणपत्र प्राप्त कर अब अपनी संपत्ति को वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में उपयोग कर सकेंगे। इससे उन्हें बैंकों से ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। योजना से भू-संबंधी विवादों में कमी, संपत्ति का स्पष्ट निर्धारण, और ग्राम स्तर पर विकास की नई दिशा प्राप्त हुई है।

बेमेतरा जिले में इस योजना के तहत 25 गाँवों के 2418 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरण किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम ढोकला निवासी पूरन टंडन, पिता - बिसराम टंडन को उनके घर का अधिकार अभिलेख सौंपते हुए योजना के उद्देश्यों और ग्रामीणों के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत के लोगों को आत्मनिर्भरता और सम्मान का अधिकार दे रही है। अब किसी ग्रामीण को अपनी भूमि और घर के स्वामित्व के लिए प्रमाण की चिंता नहीं करनी होगी।”उन्होंने आगे कहा कि इस योजना से गाँवों में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बना है। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार कर रही है।

इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.