पेसर्स हैं ताकत तो टीम इंडिया की कमजोरी भी जगजाहिर, सेमीफाइनल से पहले सबसे बड़ा खतरा जान लीजिए

Updated on 14-11-2023 02:54 PM
मुंबई: वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा। भारतीय टीम ग्रुप राउंड के बाद पॉइंट्स टेबल में पहली स्थान पर रही। रोहित शर्मा की टीम को अभी तक एक भी हार नहीं मिली है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को 5 ही जीत मिली है। पिछले 5 मैच में टीम चार मुकाबले हारी है। भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप में कभी भी न्यूजीलैंड की चुनौती आसान नहीं रही है। टीम को पिछली बार सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से ही हार मिली थी। 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारत न्यूजीलैंड से हारा था। इसलिए भारतीय टीम सेमीफाइनल में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। इस मुकाबले से पहले हम आपको भारतीय टीम की ताकत के साथ ही कमजोरी और खतरे के बारे में बताते हैं।


टीम इंडिया की ताकत

किसी एक को चिन्हित करना कठिन है क्योंकि हर विभाग में टीम कमाल कर रही है। फिर भी अगर कोई है तो वह है जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी इकाई जिसने विपक्षी टीमों को पूरी तरह से आतंकित कर दिया है। अधिकांश टीमों को भारत के खिलाफ पहले 10 ओवरों में 50 रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। अभी तक भारत के खिलाफ टूर्नामेंट में कोई टीम 300 रन तक नहीं पहुंच पाई है। अगर तेज गति की तिकड़ी बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कर सकती है, तो भारतीय टीम के लिए एक और फाइनल में पहुंचना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

क्या है कमजोरी?

अभी तक टीम इंडिया की कोई कमजोरी नजर नहीं आ रही है। लेकिन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद, भारत ने पांच गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है, जिनमें कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा स्पिनरों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अगर कोई गेंदबाज रन लुटाना शुरू कर दे तो रोहित शर्मा के पास कोई बैकअप विकल्प नहीं है। रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ खुद कप्तान और विराट कोहली ने थोड़ी गेंदबाजी की, लेकिन कप्तान को उम्मीद होगी कि ऐसी स्थिति न आए।

रोहित सेना के लिए मौके

न्यूजीलैंड की टीम जोरदार शुरुआत के बाद मजबूत टीमों के खिलाफ लगातार चार मैच हार गई। फिर श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर पाई। भारत को पता होगा कि शीर्ष टीमों के खिलाफ होने पर कीवी टीम का आत्मविश्वास थोड़ा कम हो सकता है और जिस तरह से रोहित एंड कंपनी प्रदर्शन कर रही है, उनके पास इसका फायदा उठाने और उस टीम से बदला लेने का पूरा मौका है जिसने पिछले वर्ल्ड कप में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

सबसे बड़ा खतरा

शाम के सत्र के पहले घंटे में वानखेड़े में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती दिख रही है। भारतीय तेज गेंदबाजों ने लंका में धावा बोला दिया था। यहां तक कि अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज़ों ने भी ऑस्ट्रेलिया का जीना मुश्किल कर दिया। यदि भारत बाद में बल्लेबाजी करता है, तो भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए स्विंग और सीम मूवमेंट से निपटना महत्वपूर्ण होगा जो कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन पैदा कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.