पैकहाउस अनुदान से किसान कीर्तन उईके को मिला संबल

Updated on 07-05-2026 11:01 AM

राजनांदगांव, सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए शासन की योजनाओं से सीधे जुडऩे का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बुढ़ानछापर में आयोजित शिविर किसान  कीर्तन उईके के लिए खुशियों भरा अवसर साबित हुआ। ग्राम पीटेपानी निवासी किसान  कीर्तन उईके ने बताया कि वे उद्यानिकी फसलों विशेषकर सब्जी-भाजी की खेती करते हैं। उनके पास लगभग 23 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें से वे लगभग 6 एड़क में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन करते हैं। उत्पादन के बाद उचित भंडारण व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें कई बार नुकसान उठाना पड़ता था।

    किसान कीर्तन ने बताया कि वे सुशासन तिहार शिविर में पहुंचकर उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) योजना की जानकारी प्राप्त की और आवेदन किया। इसके तहत उन्हें पैकहाउस निर्माण के लिए डीबीटी के माध्यम से 2 लाख रूपए का अनुदान स्वीकृत हुआ, जो उनके लिए बड़ी राहत साबित हुआ। श्री उईके ने बताया कि पैकहाउस बनने से अब वे अपनी सब्जियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से भंडारित कर सकेंगे। इससे फसल की गुणवत्ता बनी रहेगी और उन्हें बेहतर बाजार मूल्य भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पहले फसल को तुरंत बेचने की मजबूरी रहती थी, लेकिन अब वे सही समय पर विक्रय कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्हें उन्नत किस्म के बीज भी उपलब्ध कराए गए, जिससे उत्पादन में और सुधार होगा। विभागीय अधिकारियों द्वारा पैकहाउस के उपयोग, ग्रेडिंग, पैकिंग एवं विपणन की भी जानकारी दी गई, जिससे उन्हें आधुनिक खेती के प्रति नई समझ मिली।

    किसान  कीर्तन उईके ने शासन की इस जनहितकारी पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे आयोजन वास्तव में किसानों के लिए लाभकारी हैं, जहां योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौके पर ही समाधान और लाभ मिल रहा है। उन्होंने अन्य किसानों से भी इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल,…
 24 September 2026
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उन्हें हरियाणा का भी प्रभार दिया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।इससे…
 24 September 2026
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम और विधायक तुलेश्वर मरकाम का फोन हैक हुआ है। बुधवार को फूलो देवी नेताम के वॉट्सऐप नंबर से साइबर ठगों ने परिचितों को…
 24 September 2026
छत्तीसगढ़ में आज (24 सितंबर) बारिश का दौर जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
 24 September 2026
राजधानी रायपुर में मंत्रालय की बस में आग लगने की घटना के बाद गुरुवार को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने खराब बस व्यवस्था के खिलाफ मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी…
 24 September 2026
रायपुर में कल यानी 25 सितंबर से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा। 10 जोन में तालाब किनारे व्यवस्था की गई है। महादेवघाट में बड़ी प्रतिमाएं विसर्जित होंगी, जबकि छोटी…
 24 September 2026
रायपुर के खमतराई स्थित शिवानंद नगर के श्री वरसिद्धि विनायक गणेश मंदिर में 21 दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाता है। यहां पर दक्षिण भारतीय शैली में भगवान गणेश की स्थापना की…
 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
Advt.