धान और तिलहन की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी

Updated on 01-10-2022 04:07 PM
छत्तीसगढ़ में आमागी धान खरीदी सीजन के धान के साथ किसानों से तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीदी निर्धारित खरीदी केन्द्रों में की जाएगी। धान और तिलहन की खरीदी के संबंध में आज सहकारिता विभाग के सचिव एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं तथा विपणन संघ की प्राधिकारी अधिकारी हिमशिखर गुप्ता की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) की 21वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में गुप्ता ने कहा कि आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से धान और तिलहन खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर लिया जाए।  

बैठक में संघ के प्राधिकृत अधिकारी गुप्ता द्वारा मार्कफेड के वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 33,952.90 करोड़ रूपए की वार्षिक व्यवसाय कार्यक्रम तथा बजट अनुमान प्रस्तुत किया। जिसे सभा द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया गया। बैठक नवा रायपुर स्थित संवाद भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई थी। संघ के अपर प्रबंध संचालक द्वारा विपणन संघ के 21वीं वार्षिक आमसभा को सफल बनाने एवं खरीफ वर्ष 2021-22 में धान की खरीदी एवं निराकरण कार्य में सहयोग के लिए राज्य शासन व संबंधित विभागों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से मार्कफेड के प्रबंध संचालक समीर विश्नोई, पंजीयक सहकारी संस्थाएं के प्रतिनिधि एच.डी.नागदेव, अपर प्रबंध संचालक अजय अग्रवाल, सचिव विपणन संघ संदीप गुप्ता, वित्तीय नियंत्रक प्रशांत लाल, महाप्रबंधकगण शशांक पाण्डेय, दिलीप जायसवाल और एम.एस.केरकेट्टा विपणन संघ प्रबंधन की ओर से उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.