उचित व्यवस्था के तहत जारी रहे धान खरीद : कलेक्टर

Updated on 28-12-2024 12:40 PM

गरियाबंद । राज्य शासन द्वारा 14 नवम्बर से शुरू किये गये धान खरीदी जिले में सुचारू रूप से जारी है। उपार्जन केन्द्रों में उचित व्यवस्था सुनिश्चित कर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों पर सुचारु और पारदर्शी तरीके से धान खरीदी हो रही है। केन्द्रों में सभी प्रकार की सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज खाद्य, सहकारिता, बैंक, नागरिक आपूर्ति निगम सहित संबंधित विभाग के अधिकारी की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को समितिवार धान की खरीदी, बंद धान का परिवहन, बारदाना, उठाव सहित अन्य जानकारी ली। कलेक्टर ने धान की खरीदी निरंतर जारी रखने, धान उठाव के लिए लगातार परिवहन करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी समिति में पर्याप्त नये एवं पुराने बारदानें की व्यवस्था करने को कहा जिससे की धान की खरीदी सुचारु रुप से जारी रहे। इस दौरान अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के अवैध धान एवं परिवहन  करते पाये जाने पर प्रकरण बनाये जा रहे है। अब तक जिले में 39 प्रकरण बनाये गये है जिसमें 8121 बोरा धान तथा 16 वाहन जप्त कर कार्रवाई की गयी है। इसी तरह अब तक कुल 2 लाख 80 हजार 610.64 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। उपार्जन केन्द्र से मिलर को 21 हजार 438 मिट्रिक टन धान प्रदाय किया गया है। उन्होंने समिति से धान का अधिक से अधिक उठाव करने तथा खाद्य निरीक्षक एवं सहकारिता निरीक्षक को समिति में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिये । इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.