इस दर पर बेच सकेंगे धान
आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए योगी सरकार किसानों से दो श्रेणियों की धान खरीदेगी। इसमें 'धान कॉमन' को 2183 रुपये प्रति कुंतल की दर से और 'ग्रेड ए' को 2203 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग किसानों से क्रय केंद्रों के माध्यम से धान और गेहूं सहित अन्य उपज की सरकारी खरीद करता है। इसके लिए विभाग और अन्य एजेंसियों के लगभग 4000 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी खरीद
किसानों से खरीदी गई धान को यूपी में स्थित 814 धान मिलों को दिया जाएगा। सरकार इन मिलों से चावल लेकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी PDS के माध्यम से गरीबी की रेखा से नीचे गुजर बसर कर रहे लोगों को वितरित करेगी। विभाग के अनुसार किसानों ये धान की खरीद 3752 क्रय केंद्रों पर हर दिन सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक की जाएगी।