पहले पेज पर 'पधारो म्हारे देश' और दूसरे पर 'रेप', गहलोत की मुस्कान और राजस्थान

Updated on 04-08-2023 02:23 PM
जयपुर: राजस्थान में शुक्रवार 4 अगस्त की सुबह चाय की चुस्की के साथ अखबारों के पन्ने पलटने पर लोगों का मिजाज पन्नों के साथ बदलता रहा। जैसे-जैसे अखबारों के पेज पलटे गए, वैसे-वैसे लोगों के चेहरों की रंगत बदलती गई। सुबह के प्रमुख अखबारों में पहले पेज पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मुस्कुराता हुआ चेहरा नजर आया। मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ पर्यटन विभाग के इस विज्ञापन में पधारों म्हारे देश के स्लोगन के साथ सैलानियों को आमंत्रित किया गया था। जैसे ही इस पेज को पलटा तो आगे के पन्नों पर भीलवाड़ा में नाबालिग के साथ गैंगरेप और भट्टी में जलाने की खबरें प्रकाशित थी। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के पाठकों के मूड को खराब कर दिया। पिछले दो दिन से महिला अत्याचार की खबरों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि समाज किस दिशा की ओर जा रहा है।

भीलवाड़ा में हुई नाबालिग के साथ हैवानियत, 4 गिरफ्तार

दरअसल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 14 वर्षीय किशोरी बकरियां चराने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की। देर रात को खेतों में खानाबदोश समुदाय के डेरों के पास लड़की की चप्पल मिली तो अनहोनी की आशंका हुई। बाद में पता चला कि लड़की को सामूहिक दुष्कर्म के बाद कोयले की भट्टी में जला दिया गया था। जिन्दा जलाया या हत्या करके जलाया। इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। इस खबर ने हर परिवार को चिंता में डाल दिया है। विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति करने वाला देश आखिर किस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

किशोरी के स्कूल बैग की बोलत में यूरीन

दो दिन पहले ही भीलवाड़ा में एक हैरान करने वाली हरकत सामने आई थी जिसमें कुछ स्कूली छात्रों ने एक नाबालिक स्कूली छात्रा के बैग में रखी पानी की बोलत में पेशाब भर दिया। छात्रा ने जब बोलत से पानी का घूंट भरा तो बदबू से उल्टी हो गई। शरारती छात्रों ने छात्रा के बैग में अश्लील भाषा लिखा एक पत्र भी रख दिया था। इस मामले में गुस्साए लोगों ने भीलवाड़ा में भारी हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। जांच के बाद पुलिस ने यह घिनौनी हरकत करने वाले छात्रों को निरुद्ध किया।

बीजेपी ने गहलोत को घेरा, सांसद ने राजस्थान को बताया रेप की राजधानी

भीलवाड़ा में बच्ची से गैंगरेप और उसके बाद भक्ति में जलाने वाली घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। बीजेपी सांसद दिया कुमारी और रंजीता कोहली ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा और राजस्थान को रेप की राजधानी तक करार दे दिया। इधर भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले की पड़ताल के लिए एक समिति का गठन किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.