प्रदेश के लोक कलाकारों को पद्मश्री, छत्तीसगढ़ियों का सम्मान : ओपी चौधरी

Updated on 09-04-2023 07:04 PM

रायगढ़। छतीसगढ से अजय मंडावी, डोमार सिंह को पद्मश्री मिलने पर ओपी चौधरी ने इसे छत्तीसगढ लोक कलाकारों सहित  छत्तीसगढ़ियों का सम्मान निरूपित किया।

इसके पहले पंडवानी गायिका उषा बारले को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति का सम्मान किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ माटी पुत्र अजय कुमार मंडावी ने छतीसगढ़ी लोक-कला संस्कृति को नाचा गाना के जरिए देश विदेश के कोने कोने तक पहुंचाया। काष्ठ कला के अद्भुत कलाकार अजय कुमार मंडावी और छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार डोमारसिंह कुंवर को पद्मश्री सम्मान मिलना प्रदेश वासियों के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले गोविंदपुर के अजय मंडावी ने काष्ठ शिल्प कला में गोंड ट्राईबल कला का समागम किया है। उन्होंने नक्सली क्षेत्र के प्रभावित और भटके हुए लोगों को काष्ठ शिल्प कला से जोड़ते हुए क्षेत्र के 350 से ज्यादा लोगों के जीवन में बदलाव लेकर आने के साथ-साथ लकड़ी की अद्भुत कला से युवाओं को जोड़ा है।

युवाओं को बंदूक की बजाय छेनी उठाने के लिए प्रेरित करने हेतु मंडावी को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। अजय मंडावी जी ने लकड़ी पर कलाकारी करते हुए बाइबल, भगवत गीता, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, प्रसिद्ध कवियों की रचनाएं को उकेरने का अदभुत कार्य किया। पिता आरती मंडावी मिट्टी की मूर्तियां बनाने का काम करते थे, जबकि उनकी माँ सरोज मंडावी पेंटिंग का काम किया करती थीं।अजय मंडावी ने कांकेर जेल में 200 से अधिक बंदीयों को काष्ठ  कला पारंगत किया। मंडावी काष्ठ कला को तपस्या मानते हैं। इस तपस्या भरी काष्ठ कला ने जेल में निरुद्ध बंदी नक्सलियों के विचारों को पूरी तरीके से बदल कर रख दिया है।

मंडावी के इस काष्ठ कला ने बंदूक थामने वाले नक्सलियों को ऐसा कलाकार बना दिया जो  अपनी कला से की गई कमाई से ऐसे अनाथ व गरीब बच्चों की मदद कर रहे हैं, जो कि आज नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रहते हैं। बालोद जिले के लाटाबोड़ निवासी डोमार सिंह कुंवर 12 साल की उम्र से नाचा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार डोमारसिंह कुंवर ने पद्मश्री हासिल कर बालोद जिला सहित पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

डोमारसिंह कुंवर नृत्य कला के साधक एवं मशहूर कलाकार हैं। देश से कोने कोने से लेकर विदेशों तक ख्याति प्राप्त डोमार सिंह ने छत्तीसगढ़ी हास्य गम्मत नाचा कला विधा को 47 साल से परी और डाकू सुल्तान की भूमिका निभाकर जिंदा रखे हुए हैं। इस 76 साल की उम्र में डोमार सिंह ने नाचा गम्मत को न सिर्फ जिया है, बल्कि अपने स्कूल से लेकर दिल्ली के मंच पर मंचन किया है।

ओपी चौधरी ने कहा प्रदेशवासी तीन-तीन पद्मश्री पुरुकार से नवाजे गए, प्रदेश की लोक कला संस्कृति का यह सम्मान पूरे प्रदेश वासियों के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.