उत्तरकाशी जा रही युवती की स्कूटी में आग लगने से दर्दनाक मौत, टिहरी की सुनसान मोड़ पर हुई घटना

Updated on 21-11-2023 12:51 PM
देहरादून: टिहरी जनपद के दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने से एक युवती की मौत हो गई। हालांकि अब तक पता नहीं चल पाया है कि स्कूटी में इतनी भयानक आग कैसे लगी और उसे बचने भर का मौका भी क्यों नहीं मिल पाया। वहीं युवती की पहचान रंजना (25) पुत्री सुरेश कुमार निवासी डांग ब्रह्मखाल उत्तरकाशी के रूप में हुई। वो देहरादून से उत्तरकाशी आ रही थी।

टिहरी में नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई जब लोगों ने सड़क के किनारे एक स्कूटी में भीषण आग लग गई। साथ ही देखा गया कि स्कूटी के पास ही एक युवती भी जल रही थी। लोगों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक युवती जलने मौत हो गई। जिस जगह पर यह है घटना हुई, वहां आसपास कोई गांव या बस्ती भी नहीं है।

दुकानदार भी बचाने के लिए भागा

स्थानीय दुकानदार का कहना है कि उन्हें किसी वाहन चालक ने ही बताया कि रास्ते के किनारे एक महिला और स्कूटी में आग की चपेट में है। यह सुनते ही वे लोग घटनास्थल की ओर भागे, लेकिन जब वे लोग वहां पर पहुंचे तब तक युवती बुरी तरह से जल गई थी। युवती को बचाने की किसी की भी हिम्मत नहीं हुई, क्योंकि आग बहुत ज्यादा भड़की हुई थी। थत्युड़ थाना अध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह 11:30 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवती की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     11 August 2026
    पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
     11 August 2026
    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
     11 August 2026
    गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
     11 August 2026
    पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
     11 August 2026
    भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
     11 August 2026
    विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
     11 August 2026
    लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
     10 August 2026
    हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
     10 August 2026
    प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
    Advt.