PAK फौज की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक:तालिबान ने कहा- बच्चों और महिलाओं समेत 8 की मौत

Updated on 19-03-2024 02:29 PM

अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी फौज ने 17 और 18 मार्च की दरमियानी रात उसके दो इलाकों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें बच्चों और महिलाओं समेत आठ लोग मारे गए।

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की तरफ से जो बयान जारी किया गया है, उसमें अफगानिस्तान शब्द का इस्तेमाल तक नहीं किया गया। इस बयान में कहा गया- इंटेलिजेंस इनपुट के बेस पर कार्रवाई की गई। वजीरिस्तान के कुछ इलाकों में यह ऑपरेशन हुआ। इसमें एक आतंकी कमांडर समेत 8 लोग मारे गए।

रात 3 बजे हमला
पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ की रिपोर्ट में अफगान हुकूमत के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद के हवाले से इस घटना के बारे में बताया गया है। मुजाहिद ने कहा- रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हमारे खोस्त और पकतिका प्रांत पर पाकिस्तानी एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने बमबारी की। यह रिहायशी इलाके थे। 8 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान ने आम अफगान लोगों को निशाना बनाया है। मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

जरदारी ने दी थी बदला लेने की धमकी

शनिवार को पाकिस्तान के नॉर्थ वजीरिस्तान इलाके में आतंकी हमला हुआ था। इसमें दो फौजी अफसर मारे गए थे। प्रेसिडेंट आसिफ अली जरदारी इनको सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के वक्त मौजूद थे। उन्होंने कहा था- शहीदों के खून का बदला लिया जाएगा। अगर सीमा पार से हमारे देश पर हमला होता है तो हम माकूल जवाब देंगे।

शनिवार को हुए हमले की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर ग्रुप ने ली थी। इसके बाद पाकिस्तानी फौज ने कहा था कि यह ग्रुप अफगानिस्तान में पनाह लेता है और बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान में हमले करता है। इसके बाद आतंकी फिर अफगानिस्तान के खोस्त इलाके में छिप जाते हैं।

अगर लोकेशन की बात करें तो अफगानिस्तान का पकतिका प्रांत पाकिस्तान के साउथ वजीरिस्तान से लगा हुआ है। वहीं, खोस्त प्राॅविंस नॉर्थ वजीरिस्तान का बॉर्डर एरिया है।

अफगानिस्तान पर आरोप लगाना बंद करे पाकिस्तान

तालिबान हुकूमत के प्रवक्ता मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर कहा- पाकिस्तान कह रहा है कि उसने आतंकी अब्दुल्लाह शाह को निशाना बनाने के लिए हमला किया। शाह तो पाकिस्तान में रहता है। हम इन हमलों की निंदा करते हैं और पाकिस्तान से कहना चाहते हैं कि यह अफगानिस्तान की आजादी पर हमला है। अच्छा होगा कि पाकिस्तान अब हम पर आरोप लगाना बंद करे। वो अपनी नाकामी का ठीकरा अफगानिस्तान पर फोड़ना चाहते हैं।

हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के कुछ अफसर काबुल गए थे और उन्होंने वहां तालिबान लीडरशिप से बातचीत की थी। दूसरी तरफ, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान बॉर्डर पर रुर-रुककर फायरिंग हो रही है। वहां के अफसरों ने इसकी पुष्टि की है।

खुर्रम एजेंसी के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर मजहर जहां ने कहा- हमारा एक अफसर सोमवार को शहीद हुआ। दो सैनिक घायल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.