चार महीने बैठकर खा सकता था पाकिस्तान, एलन मस्क ने एक झटके में गंवा दी इतनी रकम

Updated on 27-06-2023 09:11 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) के लिए हफ्ते का पहला दिन अच्छा नहीं रहा। सोमवार को उनकी कंपनी टेस्ला (Tesla) के शेयरों में छह फीसदी से अधिक गिरावट रही। इससे मस्क की नेटवर्थ एक झटके में 11.1 अरब डॉलर यानी 9,09,77,93,10,000 रुपये कम हो गई। इतने पैसे पाकिस्तान के चार महीने का इंपोर्ट बिल के लिए काफी हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार केवल तीन अरब डॉलर के आसपास रह गया है। यह एक महीने के इम्पोर्ट के लिए भी पूरा नहीं है। यानी मस्क ने एक दिन में जितनी दौलत गंवाई, उससे पाकिस्तान चार महीने इम्पोर्ट कर सकता था। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अब मस्क की नेटवर्थ 219 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 81.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और पेशे से इंजीनियर मस्क टेस्ला के साथ-साथ स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ हैं। साथ ही वह सोलरसिटी (Solarcity) के चेयरमैन और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के मालिक भी हैं।

सोमवार को दुनिया के टॉप 13 अमीरों में से 12 की नेटवर्थ में गिरावट आई। फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 88.9 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह 194 अरब डॉलर पहुंच गई। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में जेफ बेजोस (151 अरब डॉलर) तीसरे, बिल गेट्स (130 अरब डॉलर) चौथे, लैरी एलिसन (130 अरब डॉलर) पांचवें, स्टीव बाल्मर (114 अरब डॉलर) छठे, वॉरेन बफेट (112 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (108 अरब डॉलर) आठवें, सर्गेई ब्रिन (103 अरब डॉलर) नौवें और मार्क जकरबर्ग (101 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।


अंबानी और अडानी

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 86.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 13वें नंबर पर बने हुए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 65.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ 78.5 करोड़ डॉलर गिरी है। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) 59.4 अरब डॉलर के साथ 23वें नंबर पर हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 1.23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.