पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद हफीज से तोड़ा नाता, दो सीरीज के बाद ही छीन लिया पद

Updated on 16-02-2024 01:28 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। वर्ल्ड कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से बदलाव का जो दौर शुरू हुआ था वो रुकने का नाम नहीं ले रहा। टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई और सिर्फ चार ही जीत दर्ज कर सकी। इसके बाद नेतृत्व में भी फेरबदल किया गया। बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी और उनकी जगह टेस्ट मैचों के लिए शान मसूद और टी20 मैचों के लिए शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाया गया। इस बीच टीम डायरेक्टर के रूप में मोहम्मद हफीज की नियुक्ति हुई थी।

पद से हटाए गए हफीज
मोहम्मद हफीज तीन महीने भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के डायरेक्टर नहीं रह पाए। उन्हें पद से हटा दिया गया है। हफीज के डायरेक्टर बनने के बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली। टीम को सभी में हार मिली। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान को 4-1 से हार झेलनी पड़ी। अब हफीज को उनके पद से हटाने का ऐलान कर दिया गया है। पीसीबी ने सोशल मीडिया पर हफीज को धन्यवाद दिया है।

हफीज से नाराज थे खिलाड़ी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निदेशक मोहम्मद हफीज के रवैये से अधिकांश खिलाड़ी नाराज थे। खिलाड़ियों के अनुसार पूर्व ऑलराउंडर हफीज लंबी मीटिंग करने के साथ ही काफी भाषणबाजी करते थे। एक रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ी हफीज के लंबे-लंबे भाषण से नाराज थे। उनका कहना था कि वह एक ही बात को बार-बार बोलते हैं। इसके साथ ही हफीज पर एनओसी देने में पक्षपात का भी आरोप लगाया गया था।

मई में अगली सीरीज
पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी अगली सीरीज मई में खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। अभी उनके खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं। 34 मैचों की इस टी20 लीग की शुरुआत 17 फरवरी से लाहौर में होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.