पाकिस्तान को नहीं थी ऐसी मेहमाननवाजी की उम्मीद, भारत का ग्रैंड वेलकम देखकर भावुक हुए पड़ोसी

Updated on 28-09-2023 01:42 PM
हैदराबाद: वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत आ गई है। 2016 टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत आए हैं। हालांकि उस टीम का कोई भी खिलाड़ी इस बार टीम का हिस्सा नहीं है। बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान टीम हैदराबाद पहुंची। बुधवार की शाम को राजीव गांधी एयरपोर्ट पर पाकिस्तान टीम का जमकर स्वागत हुआ।

पाकिस्तान टीम का भारत में ग्रैंड वेलकम

पाकिस्तान के क्रिकेटर्स का हैदराबाद में जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर फैंस भारी संख्या में मौजूद थे। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। टीम बस से होटल पहुंचने के बाद भी वहां खिलाड़ियों को ग्रैंड वेलकम हुआ। सॉल देकर होटल में उनका स्वागत किया गया। एक होटल स्टाफ के हाथ में ऑल द बेस्ट चैंपियंस का पोस्टर भी था।

पाकिस्तानियों को नहीं हो रहा भरोसा

भारत में हुए इस स्वागत का पाकिस्तानियों को भरोसा ही नहीं हो रहा है। भारत की मेहमाननवाजी से वह फूले नहीं समां रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी भारत को इस वेलकम के लिए धन्यवाद कर रहे हैं।

29 को खेलेगी प्रैक्टिस मैच

पाकिस्तान की टीम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर 29 सितंबर को अपना पहला अभ्यास मैच खेलेगी। टीम की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को भी उसे इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को अपने पहले दो मैच भी इसी मैदान पर खेलने हैं। पहले 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स से उसकी भिड़ंत होगी। इसके बाद 10 अक्टूबर को श्रीलंका से मुकाबला होना है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई और कोलकाता में भी मुकाबले खेलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.