पीएम मोदी, बाइडन के साझा बयान पर खिसियाया पाकिस्‍तान, अमेरिकी अधिकारी को किया तलब, अमेरिका ने भी दिया जवाब

Updated on 27-06-2023 08:15 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले सप्ताह के एक बयान पर चिंता जताई है। उसने अपनी चिंता जाहिर करने के लिए अमेरिकी दूतावास के मिशन के डिप्‍टी को समन किया है। दोनों नेताओं ने पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि उसकी सीमा का प्रयोग आतंकी हमलों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। अमेरिका और भारत की ओर से यह बयान शुक्रवार को व्हाइट हाउस में दोनों देशों के नेताओं के बीच एक मीटिंग के बाद जारी किया गया था। पाकिस्तान ने इस बयान की आलोचना की थी। उसका कहना था कि यह राजनयिक मानदंडों के विपरीत है।


पाकिस्‍तान बोला-एकतरफ और गलत बातें
पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह साझा बयान में 'एकतरफा और भ्रामक' बातें कही गई हैं। मंत्रालय ने कहा, 'पाकिस्‍तान ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका को ऐसे बयान जारी करने से बचना चाहिए जिन्हें भारत की तरफ से आधारहीन और राजनीति से प्रेरित कहानी को प्रोत्साहन के तौर पर माना जा सकता है।' बयान में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग काफी अच्‍छे से आगे बढ़ा रहा है। विदेश मंत्रालय की मानें तो विश्वास और समझ पर आधारित एक सक्षम वातावरण, पाकिस्तान-अमेरिका के संबंधों को और मजबूत करने के लिए जरूरी है।

अमेरिका ने दिया जवाब
पाकिस्‍तान के विदेश विभाग की तरफ से जो समन जारी किया गया, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैट मिलर ने उसका करार जवाब दिया। उन्‍होंने रूटीन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवादी समूहों का मुकाबला करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, लेकिन ये काफी नहीं हैं। उनका कहना था कि अमेरिका ने इस दिशा में और ज्‍यादा कदम उठाने की अपील की है। उनके शब्‍दों में, 'हम पाकिस्तान की तरफ से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद और विभिन्न प्रमुख संगठनों सहित सभी आतंकवादी समूहों को स्थायी रूप से नष्ट करने के लिए कदम उठाने के महत्व पर भी लगातार कायम रहे हैं। मगर हम इस मुद्दे को पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ नियमित रूप से उठाते रहेंगे।'

आतंकवाद के सभी स्‍वरूपों की निंदा
पीएम मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान साझा बयान में दोनों देशों ने आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की। मोदी और बाइडन ने लश्कर, जैश और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों समेत ग्‍लोबल टेररिस्‍ट ऑर्गनाइजेशंस के खिलाफ ठोस कार्रवाई की अपील की। दोनों पक्षों ने 26/11 के मुंबई और पठानकोट हमलों के अपराधियों को सजा देने की भी मांग की। इन हमलों को पाकिस्‍तान से अंजाम दिया गया था और आज भी आतंकी वहां आजाद घूम रहे हैं। साल 2008 के मुंबई हमलों के पीछे लश्कर का हाथ था। इन हमलों में 160 से ज्‍यादा लोग मारे गए थे। वहीं, जैश ने 2019 के पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें 40 अर्धसैनिक जवान मारे गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.