पाकिस्तान अमन पसंद, भारत खुद ही मरवाता है अपनों को... बेशर्म शाहिद अफरीदी का वीडियो देखें

Updated on 28-04-2025 06:20 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी जब भी मुंह खोलते हैं तो भारत के खिलाफ कुछ बुरा ही बोलते हैं। अब इस वायरल वीडियो को ही ले लीजिए। पाकिस्तान क्रिकेटर ने भारत सरकार और भारतीय सेना पर एक गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लगाया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें मासूम पर्यटक थे। अफरीदी ने इस हमले के बाद भारतीय सेना की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए हैं और भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया है।
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहलगाम में आतंकवादी एक घंटे तक लोगों को मारते रहे, लेकिन 8 लाख भारतीय सैनिकों में से एक भी नहीं पहुंचा। उन्होंने आगे कहा कि जब सैनिक पहुंचे, तो उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगा दिया। अफरीदी ने भारत पर अपने ही लोगों को मारने और फिर पाकिस्तान पर आरोप लगाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोई भी देश या धर्म आतंकवाद का समर्थन नहीं करता है। इस्लाम हमें शांति सिखाता है, और पाकिस्तान कभी भी इस तरह के कृत्यों का समर्थन नहीं करता है।
अफरीदी ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने की बात भी कही। उन्होंने 2016 T20 वर्ल्ड कप का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें भारत यात्रा से पहले कई धमकियां मिली थीं। उस समय वह टीम के कप्तान थे और उन्हें पता नहीं था कि वे भारत जा पाएंगे या नहीं। अफरीदी ने खेल को बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा कि भारत अपनी कबड्डी टीम को पाकिस्तान भेजता है, लेकिन क्रिकेट टीम को नहीं भेजता। उन्होंने कहा कि अगर आप इसे बंद करना चाहते हैं, तो इसे पूरी तरह से बंद कर दें, या खेल को खेलने दें।
अफरीदी ने शनिवार को भारतीय मीडिया पर भी निशाना साधा था। उन्होंने आतंकी हमले की कवरेज को बेतुका बताया। उन्होंने समा टीवी पर कहा, 'हैरत होती है कि हमले के एक घंटे के बाद ही उनका मीडिया बॉलीवुड बन गया। खुदा के लिए हर कुछ को बॉलीवुड मत बनाओ।' इसका मतलब है कि मुझे हैरानी होती है कि हमले के एक घंटे बाद ही उनका मीडिया बॉलीवुड जैसा हो गया। भगवान के लिए, हर चीज को बॉलीवुड मत बनाओ।
अफरीदी ने आगे कहा, 'मैं हैरान हो गया, बल्कि मैं एंजॉय कर रहा था जिस तरह की वो बातें कर रहे थे।' इसका मतलब है कि मैं हैरान हो गया, बल्कि जिस तरह से वे बातें कर रहे थे, मैं उसका आनंद ले रहा था। अफरीदी के इन बयानों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इधर भारत में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के सर्वेसर्वा असदुद्दीन ओवैसी ने अफरीदी को जोकर कहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.