बॉयकॉट पर अड़ा हुआ है पाकिस्तान, जानिए कैसे उड़ाई हैं ICC कॉन्ट्रेक्ट की धज्जियां

Updated on 04-02-2026 12:33 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट पर अड़ा हुआ है। यह मैच कोलंबो में 15 फरवरी को खेला जाना था, जिसमें अपनी टीम नहीं उतारने की घोषणा पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर की है। इसमें अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले 48 घंटे के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की तरफ से इस मामले में कोई कोई कार्रवाई हो सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अभी तक ऑफिशियली इस बारे में आईसीसी के साथ कोई कम्युनिकेशन नहीं किया है। इसके चलते ही कार्रवाई में देरी हो रही है। रिपोर्ट में दावा है कि पीसीबी पर आईसीसी के साथ कॉन्ट्रेक्ट को तोड़ने का मामला बनता है। इसके चलते आईसीसी उस पर कार्रवाई कर सकती है।

न्यूट्रल वेन्यू पर भारत से खेलने का सहमति पत्र किया था साइन

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान पर उस कॉन्ट्रेक्ट को तोड़ने का आरोप है, जिस पर उसने खुद साइन किए हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में इस पूरे मामले पर नजर रख रहे एक सोर्स ने कहा,'पीसीबी ने जिस कॉन्ट्रेक्ट पर आईसीसी और भारत के साथ साइन किए हुए हैं, उसमें साफ है कि आईसीसी इवेंट्स में उसे और भारत को भाग लेना होगा और आपस में खेलना होगा। हालांकि ये मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। इस एग्रीमेंट में किसी भी तरह की अप्रत्याशित घटना (Force Majeure) से जुड़ा क्लॉज नहीं है।

किन मामलों में लागू होता है फोर्स मेज्योर

अमूमन फोर्स मेज्योर यानी अप्रत्याशित घटना से जुड़ी छूट उन मामलों में लागू होती है, जो अचानक हुई हो और अपरिहार्य हो। इनमें प्राकृतिक आपदा, दैवीय घटनाएं या चरम राजनीतिक हालात शामिल हैं, जिनके चलते टीमों का मैच में खेलना असंभव हो जाता है। हालांकि आईसीसी सूत्रों का दावा है कि इस मामले में यह क्लॉज लागू नहीं हो सकता है, क्योंकि इसमें केवल राजनीतिक आपत्ति शामिल है।

पाकिस्तान को सभी खेलों में बैन करना होगा भारत से मुकाबला

आईसीसी सूत्र ने यह भी सवाल उठाया है कि पाकिस्तान सरकार ने केवल भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट किया है। क्या ये नई पॉलिसी सभी खेलों पर लागू होगी? यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ किसी भी तरह की खेल गतिविधि से इंकार किया है? बता दें कि पाकिस्तान सरकार यदि अन्य खेलों में भी ऐसी घोषणा करती है तो इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के नियमों में इसे राजनीतिक हस्तक्षेप मानकर उसे बैन कर दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में अपने गोल्ड मेडल की रक्षा करने उतरी भारतीय मेंस कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार सुबह तोकाई सिटीजन्स जिम्नेजियम में खेले गए ग्रुप-ए…
 22 September 2026
निशिन (जापान): टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनी हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स मुकाबले में अर्धशतकीय पारी…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय रोइंग टीम के क्रू कॉम्बिनेशन में अचानक किए गए फेरबदल को लेकर उठा विवाद गहराता जा रहा है। एथलीटों की बढ़ती नाराजगी के बीच…
 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
Advt.