पाकिस्तान झूठ बोल रहा, मेरी पत्नी पाकिस्तानी सीमा हैदर के पति ने बिलावल भुट्टो के मंत्रालय को किया बेनकाब

Updated on 28-07-2023 02:03 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जहां उसके नाक की बात आती है तो वह अपने मारे गए सैनिकों को भी मानने से इनकार कर देता है। कारगिल युद्ध के समय दुनिया ने देखा है, जब पाकिस्तान ने अपने सैनिकों के शव लेने से इनकार कर दिया था। अब पाकिस्तान ने सीमा हैदर के मामले में भी कुछ ऐसा ही करने का प्रयास किया, जिस पर सीमा के पति ने पाक विदेश मंत्रालय को झूठा बता दिया। दरअसल पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा था कि सीमा हैदर पाकिस्तान की है या नहीं, इसी पुष्टि नहीं हो सकी है।

पाकिस्तान की सीमा हैदर पबजी खेलने के दौरान भारत के सचिन के प्यार में पड़ गई। सीमा हैदर नेपाल के जरिए अवैध रूप से भारत आ गई। उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में जमानत मिल गई। पाकिस्तानी लड़की का भारत भाग कर आना कट्टरपंथियों के लिए नाक का सवाल बन गया है। इसके लिए पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय खुलेआम बेशर्मी के साथ झूठ बोलने में लगा है। बीबीसी समेत पाकिस्तान के कई यूट्यूबर्स ने सीमा के मोहल्ले में जाकर रिपोर्टिंग की है।

'सीमा की नागरिकता कन्फर्म नहीं'

कराची के मलीर कैंट थाने में सीमा रिंद और उसके चार बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीमा कराची के गुलिस्तां-ए-जौहर इलाके में रहती थी। उसके मोहल्ले वाले भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं। सीमा के ससुराल वाले भी पाकिस्तान में हैं और वह लगातार कह रहे हैं कि भारत के टीवी चैनल पर दिखने वाली महिला उनकी बहू है। इन सबूतों के होने के बाद भी पाकिस्तानी विदेश विभाग ने गुरुवार को कहा कि सीमा हैदर की राष्ट्रीयता कन्फर्म नहीं है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय झूठ बोल रहा

पाकिस्तान का कहना था कि भारत ने अभी सीमा को काउंसलर एक्सेस नहीं दिया है। सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने अब पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को झूठा बता दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय झूठ बोल रहा है। सीमा हैदर पाकिस्तानी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत से गई अंजू पर भी बयान दिया था। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा कि भारत आई अंजू वीजा के जरिए पाकिस्तान आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.