अफगानिस्तान की हार से पाकिस्तान की हुई बल्ले-बल्ले, क्या बाबर सेना की किस्मत मारेगी पलटी?

Updated on 08-11-2023 02:13 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी-अपनी सीटें बुक कर ली है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया तीसरी टीम बनी है। ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराकर अंतिम चार के लिए अपनी जगह को सुनिश्चित किया। वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान की हार से पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्ले-बल्ले हो गई है। वैसे तो टूर्नामेंट में पाकिस्तान का हाल बेहाल ही रहा है लेकिन पिछले दो मैचों में जीत और किस्मत के भरोसे वह खुद को सेमीफाइनल की रेस में अब तक बरकरार रखा है।

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद अफगानिस्तान का रन रेट बिगड़ गया है और वह सेमीफाइनल की चौथी टीम बनने की रेस में पिछड़ता हुआ दिख रहा है। हालांकि अफगानिस्तान को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी एक मैच और खेलना है। वहीं न्यूजीलैंड की टक्कर श्रीलंका से होगी और पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड से भिड़ने जा रही है।

किस टीम की संभावना है अधिक?

पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान तीनों के लिए उनका आखिरी मैच करो या मरो का है। सिर्फ मैच जीतने से ही इन तीनों टीमों का काम नहीं बनने वाला है। इन्हें बड़े अंतर से जीत दर्ज करना होगा, ताकि वह रन रेट के मामले में खुद को बांकियो से बेहतर कर सके।

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में जब पाकिस्तानी टीम मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश बड़े अंतर से जीत पर होगी। वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका से हार जाती है तो पाकिस्तान के लिए रास्ता साफ हो जाएगा क्योंकि अफगानिस्तान फिर साउथ अफ्रीका से जीत कर भी रन रेट के मामले में पाकिस्तान से पिछड़ जाएगा।

वहीं दूसरा सिनेरियो यह बन रहा है कि न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका को हराती और पाकिस्तान भी इंग्लैंड से जीत जाता है तो ऐसी स्थिति में भी रन रेट से चौथी टीम को तय किया जाएगा। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान को मिली हार से पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। ऐसे में अंतिम चार की रेस अब काफी रोमांचक हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.