मदद को तरस रहा पाकिस्तान, कंगाली देख भी नहीं पसीज रहा IMF का दिल... लोन के लिए रखी फिर नई शर्त

Updated on 26-03-2023 07:19 PM
इस्लामाबाद : आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष एक अधूरे लोन प्रोग्राम पर वार्ता में फंसे हुए हैं जिसकी संकटग्रस्त मुल्क को सख्त जरूरत है। फरवरी की शुरुआत से ही दोनों के बीच बातचीत हो रही है जिसके सफल होने पर आईएमएफ पाकिस्तान को 1.1 अमेरिकी डॉलर देगा। अमेरिकी ऋणदाता के कहने पर पाकिस्तान सरकार ने कई आर्थिक संशोधन लागू किए हैं। उसने ईंधन के दाम बढ़ा दिए, टैक्स में इजाफा कर दिया और सब्सिडी को घटा दिया। लेकिन इन सब के बाद भी पाकिस्तान को कोई धनराशि हासिल नहीं हुई। अब आईएमएफ ने पाकिस्तान के आगे एक नई शर्त रख दी है।

पीकेरेवेन्यू पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, आईएमएफ ने अब इस्लामाबाद को बेलआउट किश्त जारी करने के लिए अगला कदम उठाने से पहले बाहरी वित्तीय आश्वासन (External Financing Assurances) की मांग की है। आईएमएफ और पाकिस्तान के बीच जिस फंड को लेकर बातचीत हो रही है वह 6.5 बिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज का हिस्सा है जिसे 2019 में मंजूर किया गया था। यह फंड पाकिस्तान को डिफॉल्ट होने से बचा सकता है।

आईएमएफ ने क्या कहा?

एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए आईएमएफ की रणनीतिक संचार निदेशक जूली कोजैक ने कहा कि अधिकारियों के प्रयासों और समीक्षा को सफल बनाने के लिए बाहरी भागीदारों से समय पर वित्तीय सहायता महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना कि अधिकारियों का समर्थन करने के लिए पर्याप्त वित्तपोषण सर्वोच्च प्राथमिकता है। कुछ बचे हुए बिंदुओं के पूरे होने के बाद एक स्टाफ लेवल एग्रीमेंट (SLA) होगा। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि पाकिस्तान के साथ अगला कदम उठाने में सक्षम होने के लिए हमारे पास वे वित्तीय आश्वासन हों।

बाकी देशों को मिल चुकी है मदद

आईएमएफ चाहता है कि पाकिस्तान 7 बिलियन डॉलर तक का आश्वासन हासिल करे। पाकिस्तानी वित्त मंत्री इशाक डार कहना है कि इसे 5 अरब डॉलर के करीब होना चाहिए। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, यह समझौता पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए अन्य द्विपक्षीय और बहुपक्षीय फंडिंग के रास्ते भी खोलेगा। एक तरफ पाकिस्तान आईएमएफ से आर्थिक मदद पाने के लिए संघर्ष कर रहा है तो वहीं कर्जदाता ने श्रीलंका और बांग्लादेश की मदद का ऐलान कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.