स्‍वतंत्रता दिवस पर इंतजार करता रहा पाकिस्‍तान, भारत से नहीं आई पीएम मोदी की बधाई, शांतिकाल में पहली बार हुआ ऐसा

Updated on 17-08-2023 01:47 PM
इस्‍लामाबाद: भारत में अंग्रेजों का शासन सन् 1947 में बंटवारे के साथ खत्‍म हुआ और पाकिस्‍तान बना। 14 अगस्‍त को जहां पड़ोसी मुल्‍क अपनी आजादी का जश्‍न मनाता है तो 15 अगस्‍त को भारत का स्‍वतंत्रता दिवस होता है। दोनों देशों के बीच पिछले चार साल से तनाव की स्थिति है, हालांकि शांति बनी हुई है। लेकिन इसके बावजूद इस बार दोनों देशों की तरफ से स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर एक-दूसरे को बधाई संदेश नहीं दिया गया है। पाकिस्‍तान की मीडिया का कहना है कि शांति काल में यह पहला मौका है जब एक दूसरे को आजादी की सालगिरह पर कोई भी बधाई नहीं दी गई है।

पाकिस्‍तान विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
पाकिस्‍तान के अखबार द न्यूज ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध और खराब हो चुके हैं। परमाणु हथियारों से लैस पड़ोसियों ने शांतिकाल के दौरान पहली बार अपने-अपने स्वतंत्रता दिवस पर औपचारिक शुभकामनाओं के आदान-प्रदान की परंपरा को खत्‍म कर दिया है। यह घटनाक्रम बताने के लिए काफी है कि दोनों के बीच रिश्‍ते किस हद तक बिगड़ गए हैं।

पाकिस्तान ने 14 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जबकि भारत ने उसके एक दिन के बाद इसका जश्‍न मनाया। 14 अगस्त को पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री के तौर पर शहबाज शरीफ का ऑफिस में आखिरी दिन भी था। पाकिस्‍तान के विदेश कार्यालय ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान और भारत द्वारा अपने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी तरह की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान नहीं किया गया।

पीएम मोदी ने नहीं दी बधाई
निवर्तमान सरकार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बधाई संदेश का इंतजार करती रह गई। उसी दिन, अनवर-उल-हक कक्कड़ ने पाकिस्तान के आठवें कार्यवाहक प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस पर सलामी न भेजने को तरजीह दी। पाकिस्‍तान की मीडिया की मानें तो भारत के पीएम ने इस बार पदभार संभालने वाले सरकार के मुखिया का अभिवादन भी नहीं किया। अंतरिम पीएम कक्कड़ की सरकार के तीसरे दिन तक नई दिल्ली की तरफ से कोई मैसेज नहीं भेजा गया था। देश के विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में इन नए 'रुझानों' के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।

'भारत की वजह से बिगड़े संबंध'
पाकिस्‍तानी मीडिया का कहना है इससे साफ है कि दोनों के रिश्‍ते कितने तल्‍ख हो चुके हैं। जियो न्‍यूज का कहना है कि दोनों देशों के बीच संबंध मुख्य रूप से भारत के नेतृत्व के आक्रामक रवैये की वजह से बिगड़े हैं। लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार सत्‍ता में आई और पीएम के तौर पर मोदी ने पदभार संभाला है तब से संबंध और भी खराब हो गए है। नवंबर 2016 में भारत ने पाकिस्तान में होने वाले सार्क शिखर सम्मेलन में हिस्‍सा न लेने का ऐलान किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.